भारतीय सिंगल माल्ट 'गोडावन' को वैश्विक सम्मान, ग्लोबल स्पिरिट्स अवॉर्ड्स 2026 में जीते दो बड़े खिताब

नई दिल्ली। राजस्थान में निर्मित भारतीय आर्टिज़नल सिंगल माल्ट व्हिस्की गोडावन (Godawan) ने बारटेंडर स्पिरिट्स अवॉर्ड्स 2026 में दो प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय खिताब अपने नाम किए हैं। गोडावन 02 फ्रूट एंड स्पाइस को 'स्पिरिट ऑफ द ईयर – इंडिया' और 'इंडियन सिंगल माल्ट व्हिस्की ऑफ द ईयर' का सम्मान मिला है। इसके साथ ही ब्रांड के नाम अब 125 से अधिक अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार दर्ज हो चुके हैं।

अमेरिका के शिकागो में आयोजित इस प्रतियोगिता में गोडावन 02 फ्रूट एंड स्पाइस को डबल गोल्ड मेडल भी मिला, जबकि गोडावन 01 रिच एंड राउंडेड को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। ये पुरस्कार व्हिस्की की गुणवत्ता, स्वाद और निरंतर उत्कृष्टता की पुष्टि करते हैं।

स्पिरिट ऑफ द ईयर – इंडिया पुरस्कार प्रतियोगिता में सभी श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले भारतीय स्पिरिट को दिया जाता है। यह प्रतियोगिता का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान माना जाता है।

बेवरेज ट्रेड नेटवर्क द्वारा आयोजित बारटेंडर स्पिरिट्स अवॉर्ड्स की खासियत यह है कि इसमें मूल्यांकन बारटेंडर, बार मैनेजर और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री के विशेषज्ञ करते हैं। प्रतियोगिता के दौरान स्पिरिट्स का ब्लाइंड टेस्ट किया जाता है, जिसमें स्वाद, सुगंध, संतुलन, गुणवत्ता और समग्र अनुभव के साथ पैकेजिंग एवं वैल्यू का भी आकलन किया जाता है।

डियाजियो इंडिया के चीफ इनोवेशन ऑफिसर विक्रम दामोदरन ने कहा कि शुरुआत से ही उनका उद्देश्य विश्वस्तरीय सिंगल माल्ट तैयार करना था। उन्होंने कहा कि दुनिया के शीर्ष स्पिरिट्स विशेषज्ञों और बारटेंडरों से मिले ये सम्मान गोडावन की गुणवत्ता और उसकी विशिष्ट पहचान का प्रमाण हैं।

राजस्थान में निर्मित गोडावन अपनी अलग पहचान वहां की अत्यधिक गर्म और शुष्क जलवायु से प्राप्त करता है, जो व्हिस्की के स्वाद को अधिक गहरा और सघन बनाती है। इसके बाद इसे भारतीय वनस्पतियों रसना और जटामांसी से उपचारित विशेष कास्क में फिनिश किया जाता है, जिससे इसका स्वाद विशिष्ट बनता है।

वर्ष 2022 में लॉन्च होने के बाद से गोडावन ने Monde Selection Awards, One Club Pencil & Merit Awards 2026, Spikes Asia 2026, Clio Awards 2026 समेत कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर गुणवत्ता, डिजाइन और नवाचार के लिए लगातार सम्मान हासिल किए हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts