महावीर विश्वविद्यालय में 'वृक्षारोपण महायज्ञ-2026' के तहत व्यापक पौधरोपण

कुलपति प्रो. सर्वोत्तम दीक्षित ने पर्यावरण संरक्षण का दिलाया संकल्प

मेरठ। उत्तर प्रदेश सरकार के 'वृक्षारोपण महायज्ञ-2026' अभियान के अंतर्गत रविवार को महावीर विश्वविद्यालय परिसर में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और स्वच्छ एवं संतुलित पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. (डॉ.) सर्वोत्तम दीक्षित ने पौधरोपण कर किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि मानव जीवन और प्रकृति के संतुलन के आधार हैं। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लेने का आह्वान किया।

अभियान में विश्वविद्यालय के सभी संकायों के डीन, विभागाध्यक्ष, शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। परिसर के विभिन्न स्थानों पर छायादार, फलदार और पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण पौधों का रोपण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण को अपनी सामाजिक जिम्मेदारी बताया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने नागरिकों से वृक्षारोपण को जनआंदोलन बनाने और हरित एवं समृद्ध भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने की अपील की।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts