नीट 2026 में चमका आकाश, मेरठ के तेजस अग्रवाल बने सिटी टॉपर; यूपी में भी दबदबा कायम

मेरठ। आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL) ने एक बार फिर नीट यूजी 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी सफलता का परचम लहराया है। मेरठ सेंटर के छात्र तेजस अग्रवाल ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 164 हासिल कर शहर के टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया। संस्थान ने इसे छात्रों की मेहनत, विशेषज्ञ शिक्षकों के मार्गदर्शन और वैज्ञानिक शिक्षण पद्धति का परिणाम बताया है।

तेजस अग्रवाल ने अपनी सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि AIR 164 हासिल करना उनके लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि अनुशासित तैयारी, लगातार मेहनत और आकाश के शिक्षकों के मार्गदर्शन ने उनके कॉन्सेप्ट मजबूत किए और पूरी तैयारी के दौरान उन्हें सही दिशा दी। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया।

आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड के क्षेत्रीय निदेशक डी.के. मिश्रा ने तेजस को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और शिक्षकों व अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, व्यक्तिगत मार्गदर्शन और बेहतर संसाधन उपलब्ध कराना है ताकि वे अपने सपनों को साकार कर सकें।

मेरठ सेंटर के प्रमुख सफल छात्र

  • तेजस अग्रवाल – 686 अंक, AIR 164 (मेरठ सिटी टॉपर)
  • अक्षज कुमार – 641 अंक, AIR 2179
  • कशिश राशिद – 631 अंक, AIR 3333
  • शांतनु मित्तल – 631 अंक, AIR 3349
  • आयुष शर्मा – 628 अंक, AIR 3687
  • अनमोल गुप्ता – 619 अंक, AIR 5209
  • खुशी राठी – 590 अंक, AIR 13621

उत्तर प्रदेश में भी आकाश का शानदार प्रदर्शन

एनटीए की टॉप 138 सूची के अनुसार, उत्तर प्रदेश में आकाश के छात्रों ने शीर्ष रैंक पर अपना दबदबा कायम रखा। आर्यन दुबे ने स्टेट रैंक-1, वंशम सिंह ने स्टेट रैंक-3, एकाग्र यादव ने स्टेट रैंक-5, श्रीनारायण हरि मिश्रा ने स्टेट रैंक-6, अरिमा झा ने स्टेट रैंक-7 और कृष्णा यादव ने स्टेट रैंक-8 प्राप्त की।

राष्ट्रीय स्तर पर भी संस्थान का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा। आकाश के 4 छात्रों ने ऑल इंडिया टॉप-10, 18 छात्रों ने टॉप-50 और 41 छात्रों ने टॉप-100 में स्थान बनाया। संस्थान के अनुसार, पिछले एक दशक में उसके छात्रों ने 13 बार AIR-1 हासिल की है, जबकि इस अवधि में ऑल इंडिया टॉप-10 में 64 प्रतिशत और टॉप-100 में 50 प्रतिशत स्थान आकाश के विद्यार्थियों ने प्राप्त किए हैं।

आकाश का कहना है कि अनुभवी फैकल्टी, वैज्ञानिक शिक्षण पद्धति, व्यापक अध्ययन सामग्री, नियमित टेस्ट और व्यक्तिगत मेंटरिंग की बदौलत वह मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में छात्रों को लगातार उत्कृष्ट परिणाम दिला रहा है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts