प्रो. आर.एस. गोयल की जयंती पर कवि सम्मेलन, 17 विभूतियां सम्मानित

हर्षल फाउंडेशन ने आयोजित किया 'प्रो. आर.एस. गोयल स्मृति सम्मान' समारोह

देहरादून। हर्षल फाउंडेशन की ओर से संस्थापक स्वर्गीय प्रो. आर.एस. गोयल की जयंती पर रविवार को टाउन हॉल में भव्य कवि सम्मेलन एवं 'प्रो. आर.एस. गोयल स्मृति सम्मान' समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में साहित्यकारों, समाजसेवियों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य नागरिकों ने प्रो. गोयल को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री खजान दास, राज्य मंत्री विश्वास डाबर तथा हर्षल फाउंडेशन की ट्रस्टी सचिव डॉ. रमा गोयल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष विनोद उनियाल, अनिल गोयल, विशाल गुप्ता, डॉ. बी.के.एस. संजय और इन्द्रेश गोयल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन अंकुर गोयल ने किया। इस दौरान वक्ताओं ने प्रो. आर.एस. गोयल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें समाजसेवा, शिक्षा और मानवीय मूल्यों का प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि प्रो. गोयल ने अपने जीवन में अनेक लोगों का मार्गदर्शन कर उन्हें नई दिशा प्रदान की।

कवि सम्मेलन में कांत श्री, मोनिका मंतशा, सतीश बंसल, कविता बिष्ट, महिमा श्री और डॉ. शैलेन्द्र कौशिक ने अपनी काव्य प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मन मोह लिया।

समारोह में समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 17 व्यक्तियों को 'प्रो. आर.एस. गोयल स्मृति सम्मान' से सम्मानित किया गया। अंत में हर्षल फाउंडेशन के कार्यकारी अध्यक्ष इन्द्रेश गोयल ने सभी अतिथियों, साहित्यकारों और उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रो. आर.एस. गोयल के सेवा, शिक्षा और समाजहित के आदर्शों को आगे बढ़ाना ही संस्था की सच्ची श्रद्धांजलि है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts