मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 11 अगस्त तक बढ़ी
मेरठ। मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय, मेरठ ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 के अंतर्गत विभिन्न पी.जी. डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आवेदन/पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 11 अगस्त, 2026 कर दी है।
विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार पी.जी. डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स कोचिंग के अंतर्गत कबड्डी, हॉकी, बॉक्सिंग, योग, कुश्ती, बैडमिंटन एवं एथलेटिक्स तथा पी.जी. डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन पाठ्यक्रम में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी अब 11 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे।
विश्वविद्यालय ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों का किसी कारणवश निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन नहीं हो सका था, उन्हें एक और अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से अंतिम तिथि में विस्तार किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन अथवा विश्वविद्यालय परिसर में ऑफलाइन माध्यम से अपना आवेदन एवं पंजीकरण करा सकते हैं।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि संशोधित पात्रता एवं प्रवेश संबंधी दिशा-निर्देश विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.sportsuniup.com पर उपलब्ध हैं। अभ्यर्थियों से आवेदन करने से पूर्व पात्रता संबंधी सभी निर्देशों का सावधानीपूर्वक अध्ययन करने की अपील की गई है।


No comments:
Post a Comment