केडीएफ ने सेंट थॉमस स्कूल में किया पौधारोपण, 11 फलदार पौधे लगाए
मेरठ।पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक उन्मूलन के लिए कार्यरत राष्ट्रीय संस्था कांति देवी फाउंडेशन (केडीएफ) द्वारा चलाए जा रहे छह माह के पौधारोपण महा अभियान के अंतर्गत मंगलवार को बच्चा पार्क मिशन कंपाउंड स्थित सेंट थॉमस इंग्लिश मीडियम स्कूल में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में स्कूल की प्रिंसिपल अनीता मसीह, केडीएफ के वरिष्ठ संरक्षक अशोक सुधाकर, संरक्षक संजीव जैन एवं विपुल सिंघल, संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट हिना रस्तोगी, कार्यक्रम संयोजक एवं उपाध्यक्ष वसीम अहमद, एरेन सम्बल तथा विलसन ने संयुक्त रूप से आम, अमरूद, जामुन, आंवला, बेलपत्र, चांदनी सहित 11 पौधे स्कूल परिसर में लगाए।
सभी पदाधिकारियों ने पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी भी ली तथा विद्यार्थियों को पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई।
स्कूल की प्रिंसिपल अनीता मसीह ने स्कूल परिसर में पौधारोपण के लिए कांति देवी फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं और भविष्य में भी स्कूल इस अभियान से जुड़ा रहेगा।


No comments:
Post a Comment