सीसीएसयू में जिला पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
रोवर-रेंजर गतिविधियों को सशक्त बनाने पर हुआ मंथन
मेरठ। भारत स्काउट एवं गाइड उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आज चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संयुक्त प्रादेशिक संगठन आयुक्त भारत स्काउट एवं गाइड उत्तर प्रदेश श्री मयंक शर्मा, सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त मेरठ मंडल श्री अमित कुमार, विश्वविद्यालय जनपद मुख्यायुक्त डॉ. दुष्यंत कुमार चौहान, कुलसचिव श्री अनिल कुमार यादव एवं वित्त अधिकारी श्री रमेश चंद्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक के प्रारंभ में विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कुलसचिव एवं वित्त अधिकारी महोदय को स्कार्फ भेंट कर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात विभिन्न जनपदों से आए जिला संगठन आयुक्त एवं जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट/गाइड) के साथ विस्तृत विचार-विमर्श बैठक संपन्न हुई।
बैठक में विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर रोवर-रेंजर गतिविधियों के प्रभावी संचालन, अधिकाधिक नवीनीकरण एवं पंजीकरण सुनिश्चित करने, स्काउट-गाइड गतिविधियों के विस्तार, रोवरिंग-रेंजरिंग को सुदृढ़ बनाने तथा प्रादेशिक मुख्यालय के निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीरता से मंथन किया गया।
प्रादेशिक मुख्यालय के प्रतिनिधि के रूप में संयुक्त प्रादेशिक संगठन आयुक्त मयंक शर्मा ने विश्वविद्यालय जनपद को सुदृढ़ एवं सक्रिय रूप से स्थापित करने, महाविद्यालयों में रोवर-रेंजर प्रादेशिक मुख्यालय द्वारा संचालित चीफ कमिश्नर फैलोशिप (विश्वविद्यालय जनपद), युवा तरंग महोत्सव, बी. एस.जी. छात्रवृत्ति योजना रोवर और रेंजर और वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं उत्तर प्रदेश स्काउट केयर के माध्यम से ब्लड डोनर डायरेक्टरी निर्माण अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा स्काउट-गाइड,रोवर - रेंजर गतिविधियों को नई दिशा देने संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। उन्होंने सभी जनपदों से समन्वय स्थापित करते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्यक्रमों के संचालन एवं अधिकाधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने जनपदों के अनुभव साझा करते हुए विश्वविद्यालय जनपद को बेहतर ढंग से स्थापित करने एवं रोवर-रेंजर गतिविधियों को प्रभावी बनाने हेतु अपने विचार रखे।
इस अवसर पर जनपद गाजियाबाद से श्याम सिंह (जिला संगठन आयुक्त स्काउट) एवं रिंकू तोमर (जिला संगठन आयुक्त गाइड), जनपद हापुड़ से श्रीप्रकाश (जिला संगठन आयुक्त स्काउट) एवं नीता कौशिक (जिला संगठन आयुक्त गाइड), जनपद बुलंदशहर से पवन कुमार राठी (जिला संगठन आयुक्त स्काउट), जनपद बागपत से अशोक बंधु भारद्वाज (जिला संगठन आयुक्त स्काउट), जनपद गौतमबुद्ध नगर से साधना सिंह (जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड) एवं राहुल मित्तल (जिला संगठन आयुक्त स्काउट), तथा जनपद मेरठ से सोमेंद्र सिंह तोमर (जिला संगठन आयुक्त स्काउट), पूनम चौधरी (जिला संगठन आयुक्त गाइड), सोनू सिंह (जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट), ज्योति (जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड), करतार सिंह (सीसीएस यूनिवर्सिटी मेरठ) सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment