दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन

 फाउंडर अभिजीत भी मौजूद, हजारों समर्थकों का उमड़ा सैलाब, शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो के नारे

पार्टी का दावा-भारतीय राजनीति के लिए ऐतिहासिक होगा आज का दिन

नई दिल्ली। देश की सियासत में अपने अनोखे और व्यंग्यात्मक अंदाज के लिए चर्चा बटोरने वाली 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) अब देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार को एक बड़ा धमाका करने के मूड में है। प्रदर्शन की अनुमति मिलने के बाद पार्टी के शीर्ष चेहरे अभिजीत (दीपके) दिल्ली एयरपोर्ट से सीधे जंतर मंतर पंहुच चुके हैं, जहां 'कॉकरोच जनता पार्टी' के प्रदर्शन में हजारों समर्थकों का सैलाब उमड़ा हुआ है। प्रदर्शन स्थल पर शिक्षामंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है। इस प्रदर्शन के मद्देनजर पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी बढ़ा दी है। दिल्ली पुलिस के साथ अर्धसैनिक बलों की करीब 40 कंपनियां प्रमुख स्थानों पर तैनात की गई हैं। 

सीजेपी संस्थापक अभिजीत दिल्ली पहुंचने के बाद सीधे जंतर-मंतर पहुंचे, जहां प्रदर्शन की अनुमति दी गई है। संगठन ने अपने समर्थकों से निर्धारित स्थल पर एकत्र होने की अपील पर हजारों समर्थकों का सैलाब संसद मार्ग स्थित जंतर मंतर पर उमड़ने लगा है, जहां समर्थकों द्वारा अभिजीत (दीपके) और उनकी पार्टी के पदाधिकारियों और उनके समर्थक में नारेबाजी कर रहे हैं। बता दें  कि 'कॉकरोच जनता पार्टी' की शुरुआत पिछले महीने न्यायालय में हुई एक टिप्पणी के विरोध में व्यंग्यात्मक अभियान के रूप में हुई थी, लेकिन सोशल मीडिया पर तेजी से समर्थन मिलने के बाद यह एक संगठित ऑनलाइन अभियान के रूप में उभरी है।

पूरी राजधानी में सुरक्षा अलर्ट

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन को देखते हुए इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, प्रमुख रेलवे स्टेशनों, अंतरराज्यीय बस अड्डों और दिल्ली की सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। दिल्ली में कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है और वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संयुक्त पुलिस आयुक्त, पुलिस उपायुक्त और एसीपी स्तर के अधिकारियों को विभिन्न क्षेत्रों में तैनात किया गया है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए रिजर्व बलों को भी तैयार रखा गया है।

 केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेद्र प्रधान के आवास के बाहर भी एहतियातन सुरक्षा बढ़ाई

 पुलिस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेद्र प्रधान के आवास के बाहर भी एहतियातन सुरक्षा बढ़ाई है। स्पेशल ब्रांच सभी जिलों में हालात पर नजर रख रही है। अधिकारियों ने बताया कि सोशल मीडिया गतिविधियों की भी निगरानी की जा रही है। इसके अलावा निजी कैब एग्रीगेटर कंपनियों के साथ भी समन्वय स्थापित किया गया है ताकि जंतर-मंतर की ओर होने वाली असामान्य आवाजाही पर नजर रखी जा सके। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि दिल्ली मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं और आम लोगों की आवाजाही प्रभावित न हो, इसके लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सुरक्षा एजेंसियां हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।

 राजनैतिक इतिहास में जुड़ेगा नया पन्ना

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने सुबह मीडिया को संबोधित करते हुए इस पूरे घटनाक्रम की रूपरेखा साझा की। उन्होंने कहा कि अभिजीत (दीपके) के नेतृत्व में हमें पूरा भरोसा है कि आज का दिन भारतीय राजनीति के पन्नों में बेहद ऐतिहासिक साबित होने वाला है। पार्टी इसे भारतीय राजनीतिक इतिहास का एक टर्निंग पॉइंट मान रही है। रांका ने आगे की रणनीति का खुलासा करते हुए बताया कि वे किसी भी तरह का गैर-कानूनी कदम नहीं उठाएंगे। हालांकि, पार्टी की तरफ से अभी तक इस विरोध प्रदर्शन के मुख्य मुद्दों या मांगों का पूरी तरह खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन सोशल मीडिया पर पार्टी के इस कदम को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।            जानकारों का मानना है कि यह प्रदर्शन पारंपरिक राजनीति पर एक बड़ा डिजिटल और जमीनी कटाक्ष हो सकता है, जो युवाओं को तेजी से अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। फिलहाल, सभी की निगाहें दिल्ली पुलिस के रुख और जंतर-मंतर पर जुटने वाली संभावित भीड़ पर टिकी हुई हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts