कांग्रेस ने पीएम मोदी पर किया तीखा वार

कहा- हर वर्ग को तबाह कर रहे हैं पीएम
नई दिल्ली (एजेंसी)।कांग्रेस ने पीएम मोदी पर शनिवार केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस ने देश के मौजूदा हालातों पर गहरी चिंता जताते हुए कांग्रेस ने सवाल उठाया कि भाजपा सरकार की नीतियों का समाज के विभिन्न हिस्सों पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स (X) पर राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का एक पुराना वीडियो साझा करते हुए लिखा कि नरेंद्र मोदी देश के हर वर्ग को तबाह कर रहे हैं। सवाल यह है कि वे आखिर किस तरह का भारत बनाना चाहते हैं?
साझा किए गए वीडियो में मल्लिकार्जुन खड़गे राज्यसभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर देश के बुनियादी सिद्धांतों को नजरअंदाज करने का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में समानता, भाईचारा और न्याय जैसे संवैधानिक मूल्यों की अनदेखी की जा रही है।  सरकार ने महिलाओं, किसानों, गरीबों, दलितों, आदिवासियों, वंचितों और छात्रों के अधिकारों को चोट पहुंचाई है, जिससे आज समाज का हर वर्ग गुस्से में है।
दूसरी तरफ लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मई महीने में 10 दिनों के भीतर ईंधन (Fuel) की कीमतों में हुई लगातार चार बढ़ोतरी को लेकर सरकार को घेरा है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts