जीटीबी जूनियर और ऋषभ एकेडमी जूनियर पहुंचे फाइनल में
-- जूनियर वर्ग में भी जीटीबी चैलेंजर्स और ऋषभ ड्रेगन के बीच होगा फाइनल
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और आईटीआई क्रिकेट एकेडमी में चल रहे 15वें ऑल इंडिया मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में सब जूनियर वर्ग में जीटीबी जूनियर और ऋषभ एकेडमी जूनियर की टीम फाइनल में पहुंची। जूनियर वर्ग में जीटीबी चैलेंजर्स और ऋषभ एकेडमी ड्रेगन की टीम ने फाइनल में जगह बनाई। शुक्रवार को प्रतियोगिता में अंतिम लीग मैच हुए।
इसमें पहले मैच में गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए। इसमें अली ने 40, ऋषभ ने 39, विराट ने 38 रन बनाए। गेंदबाजी में अब्दुल रहमान ने 4 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ एकेडमी जूनियर की टीम 176 रन ही बना पाई और दो रन से मैच हार गई। इसमें अब्दुल रहमान ने 42, निखिल ने 38 रन बनाए। गेंदबाजी में प्रत्यक्ष ने तीन विकेट लिए। सब जूनियर का फाइनल रविवार को होगा।
इसके बाद जूनियर वर्ग के सेमीफाइनल मैच में जीटीबी चैलेंजर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.1 ओवर में 165 रन बनाए। इसमें सुभान ने 41 रन बनाए। गेंदबाजी में युग ने तीन, विवेक ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ इलेवन की टीम 155 रन ही बना सकी और 10 रन से मैच हार गई। इसमें सहज ने 41, उमेश ने 39 रन बनाए। गेंदबाजी में देव ने दो, अरकान ने तीन विकेट लिए।
इसके बाद दूसरे मैच में ऋषभ एकेडमी ड्रेगन की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। स्पोर्ट्स स्टार इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 174 रन बनाए। इसमें हरमन ने 56, दक्ष ने 30 रन बनाए। गेंदबाजी में फवाज ने तीन, अदीब ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ एकेडमी ड्रेगन की टीम ने 19.3 ओवर में 9 विकेट पर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। इसमें भाविक ने 40 रन, अक्षित ने 38 रन बनाए। गेंदबाजी में कार्तिक ने तीन, कबीर ने तीन विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस मौके पर हिमांशु, राजा, नीरज, खुशबू, रनजी, कोमल आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment