गड्‌ढे में गिरी प्राइवेट एसी बस

दिल्ली से हरिद्वार जाते वक्त हादसा, 45 यात्री सवार थे 

मेरठ। दिल्ली से वाया मेरठ उत्तराखंड के हरिद्वार जा रही प्राइवेट एसी बस अचानक गहरे गड्‌डे में गिर गई। ड्राइवर का बैलेंस बिगड़ा और बस खाई में गिर गई। घटना शनिवार देर शाम की है। जब यह बस दिल्ली से मेरठ एनएच 58 के रास्ते से हरिद्वार जा रही थी। जैसे ही बस मोदीपुरम के पास पहुंची तो वहां आगे जाकर अचानक डिस्बैलेंस हो गई। उस समय बस में 45 यात्री सवार थे। बस को बचाने के चक्कर में आगे चल रहे वाहन चालकों ने प्रयास किया।

उनके वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हो सकी। सूचना पर थानापुलिस मौके पर पहुंची और सभी यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला। पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ हो रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts