दिल्ली रोड़ पीएनबी की शाखा में लगी आग 

दमकल ने समय रहते पाया काबू, बड़ा हादसा टला

मेरठ ।  दिल्ली रोड स्थित नवीन मंडी में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की शाखा परिसर में शनिवार रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस घटना में कोई जनहानि या बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

आग बैंक के बाहर बने एक कमरे में लगी, जहां पहले एटीएम संचालित होता था। एटीएम हटाए जाने के बाद इस कमरे को बंद कर दिया गया था और इसमें कुछ कबाड़ रखा हुआ था। शनिवार रात अचानक शॉर्ट सर्किट होने से कमरे में रखे कबाड़ में आग लग गई।

आग लगने की सूचना पर मंडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया। आग बढ़ती देख दमकल विभाग को सूचित किया गया। दमकल की एक गाड़ी ने काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया।

थाना प्रभारी अरुण मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट सामने आया है। उन्होंने पुष्टि की कि आग केवल कमरे में रखे कबाड़ तक ही सीमित रही और बैंक के मुख्य भवन को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। घटना की जानकारी बैंक अधिकारियों को भी दे दी गई है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts