परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान शुरू

ऑनलाइन सीट बुकिंग करने वाली टूरिस्ट बसों पर होगी कार्रवाई

 मेरठ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने अखिल भारतीय पर्यटक परमिट (AITP) वाली निजी बसों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया है। यह अभियान मेरठ में 9 जून से 11 जून तक चलेगा। विभाग उन बसों पर कार्रवाई कर रहा है जो ऑनलाइन प्लेटफॉर्मों के माध्यम से सीटवार टिकट बेचकर अवैध रूप से स्टेज कैरिज की तरह संचालित हो रही हैं।

लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर, विभाग उन टूरिस्ट बसों (AITP) पर सख्ती कर रहा है जो रेडबस , मेक माईट्रिप , अभिबस, पेटीएम, इक्सिगो और ईज माई ट्रिप  जैसे ऑनलाइन माध्यमों से यात्रियों से व्यक्तिगत सीट की बुकिंग लेती हैं। यह केंद्रीय मोटर वाहन नियमों (CMVR) और परमिट की शर्तों का उल्लंघन है।नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर बसों का चालान किया जाएगा, उन्हें जब्त (सीज) किया जाएगा या उनके परमिट का निरस्तीकरण/निलंबन जैसी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हालिया संशोधनों के तहत, टूरिस्ट बसों को होम स्टेट से बाहर 60 दिनों से अधिक संचालन और स्टेज कैरिज के रूप में उपयोग करने पर सख्त प्रतिबंध लगाया गया है। इसके अतिरिक्त, सभी AITP बसों में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (VLTD) और इमरजेंसी बटन का लगा होना अनिवार्य है।संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) मेरठ अम्ब्रिश कुमार ने बताया कि संभागीय परिवहन कार्यालय मेरठ की ओर से इस अवैध परिचालन को रोकने के लिए प्रवर्तन अधिकारियों की चौबीसों घंटे ड्यूटी लगाई गई है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts