पाक एयरस्ट्राइक का अफगानिस्तान ने लिया बदला 

 आधी रात के पाक के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में बरसाए गोल 

 अफगानिस्तान,एजेंसी। अफगानिस्तान ने पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक का बदला एयरस्ट्राइक से लिया है। आधी रात को अफगानिस्तान ने पाकिस्तान में बड़े सैन्य ऑपरेशन को अंजाम दिया है। 

अफगानिस्तान की वायुसेना ने अब पाकिस्तान के भीतर घुसकर की एयरस्ट्राइक की। पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में अफगान फाइटर जेट्स ने बम-गोले बरसाए गया।  तालिबानी सरकार ने पाकिस्तान में फाइटर जेट्स और ड्रोन से बम-गोलों की बरसात कर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया । 

अफगानिस्तानी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि बलूचिस्तान के पिशिन जिला स्थित सरनान इलाके में आईएसआईएस के ज्वाइंटर सेंटर को इस एयरस्ट्राइक के दौरान तबाह कर दिया गया है. इतना ही नहीं, अफगान फाइटर जेट्स् ने पाकिस्तान में चित्राल की शाह सलीम घाटी और खैबर पख्तूनख्वा के कंबर खेल में भी दाएश (ISIS) के ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की है. इस भीषण हमले में आतंकी ठिकानों को बड़ा नुकसान हुआ है। 

अफगानिस्तान का ड्रोन स्ट्राइक से इनकार

जानकारी के मुताबिक पेशावर के हसन खेल में ड्रोन रिहायशी मकान के ऊपर एयर डिफेंस इंटरसेप्ट की वजह से गिरा है, जिसकी वजह से घर में ड्रोन और इंटरसेप्टर मिसाइल दोनों का मलबा जा गिरा और इसी वजह से काफी नुकसान हुआ है। इसी तरह रात में बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में भी एक मकान में ड्रोन आकर गिरा था, हालांकि, इस ड्रोन स्ट्राइक की जिम्मेदारी अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने नहीं ली है और इस ड्रोन स्ट्राइक में कोई हताहत भी नहीं हुआ है। 

नागरिक ठिकानों को नहीं बनाया निशाना - अफगान रक्षा मंत्रालय

अफगान रक्षा मंत्रालय ने अपने बयान में दावा किया कि सभी हमले बिल्कुल सटीक थे और कहीं पर भी नागरिक ठिकानों को निशाना नहीं बनाया गया। ऐसे में देखना होगा की कल रात अफगानिस्तान की ओर से पाकिस्तान पर किए गए हमले रुकते हैं या फिर अफगानिस्तान आगे भी हमले जारी रखता है और फिर इन हमलों का पाकिस्तानी सेना कैसे जवाब देती है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts