सुप्रीम कोर्ट में पांच नए जजों की नियुक्ति

- कानून मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नई दिल्ली (एजेंसी)केंद्र सरकार ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में पांच नए न्यायाधीशों की नियुक्ति की। केंद्रीय विधि मंत्रालय ने सोमवार सुबह जारी अधिसूचना में बताया कि वरिष्ठ वकील वी मोहना, न्यायमूर्ति श्री चंद्रशेखर, न्यायमूर्ति शील नागू, न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा और न्यायमूर्ति अरुण पल्ली को सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
नियुक्त किए गए न्यायाधीशों में न्यायमूर्ति श्री चंद्रशेखर वर्तमान में बॉम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश हैं। न्यायमूर्ति शील नागू पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश हैं। वहीं, न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और न्यायमूर्ति अरुण पल्ली जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश हैं। इन नियुक्तियों से संबंधित अधिसूचनाएं विधि मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह जारी की गईं।
शीर्ष अदालत में हालिया नियुक्तियों के बाद न्यायमूर्तियों की संख्या फिलहाल 37 हो जाएगी। हालांकि, इस महीने दो मौजूदा न्यायाधीशों के सेवानिवृत्त होते ही यह संख्या 35 हो जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts