सुमन कल्याणपुर के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख

नई दिल्ली (एजेंसी)।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को मशहूर गायिका सुमन कल्याणपुर के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने सुमन कल्याणपुर की सुरीली आवाज और दिल को छू लेने वाली गायकी को याद किया है। सिंगर के निधन पर कई दूसरे नेताओं ने भी दुख जताया है। गायिका सुमन कल्याणपुर का निधन मुंबई स्थित उनके आवास पर 89 वर्ष की आयु में हुआ। वह उम्र से जुड़ी समस्याओं से जूझ रही थीं।
एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा, 'लोकप्रिय गायिका सुमन कल्याणपुर जी के निधन से बहुत दुख हुआ। उनकी सुरीली आवाज और दिल को छू लेने वाली गायकी ने हमारे सांस्कृतिक जगत को समृद्ध किया। अपने गीतों के जरिए उन्होंने संगीत प्रेमियों और भारतीय सिनेमा के प्रशंसकों के दिलों में एक खास जगह बनाई। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।'
पीएम के अलावा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, नितिन गडकरी समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts