वैभव सूर्यवंशी ने सबसे तेज फिफ्टी का तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

 लड़ाई के बाद श्रीलंका को दिया करारा जवाब

 नयी दिल्ली।  वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका ए के खिलाफ ट्राई सीरीज के फाइनल में सबसे तेज अर्धशतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। वो अब लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वैभव सूर्यवंशी ने पिछला वर्ल्ड रिकॉर्ड 1 गेंद के अंतर से तोड़ा। इससे पहले ये रिकॉर्ड श्रीलंका के ही बल्लेबाज कौशल्य वीरारत्ने के नाम था, जो कि उन्होंने 12 गेंदों में बनाया था. वैभव सूर्यवंशी ने अपनी फिफ्टी 11 गेंदों में ठोकी।

श्रीलंका ए के खिलाड़ियों के साथ पिछले मैच में हुई लड़ाई के बाद ट्राई सीरीज का फाइनल उनके खिलाफ वैभव सूर्यवंशी का पहला मैच था। जिस तरह से इस मुकाबले में वैभव ने पहली ही गेंद से श्रीलंकाई गेंदबाजों को टारगेट किया, उससे ना सिर्फ उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़े बल्कि करारा जवाब भी दिया। वैसे भी क्रिकेट में ये बात बड़ी आम है कि जवाब अगर देना ही है तो बल्ले से दो और वैभव सूर्यवंशी ने दांबुला के मैदान पर 21 जून को वही किया।

सबसे तेज अर्धशतक के दौरान सबसे ज्यादा कौन पिटा?

वैभव सर्यवंशी ने अपना अर्धशतक 11 गेंदों पर पूरा किया, जिसमें 5 छक्के और 5 चौके शामिल रहे। इस सबसे तेज अर्धशतक को पूरा करने के दौरान वैभव ने सबसे पहले श्रीलंका ए के गेंदबाज मोहम्मद शिराज को टारगेट किया। उन्होंने अपनी अर्धशतकीय पारी में जमाए 5 चौके और 5 छक्कों में 4 चौके और 3 छक्के सिर्फ शिराज के खिलाफ मारे। उन्होंने इंडिया ए की इनिंग के तीसरे ओवर में 26 रन ठोके, जो कि शिराज डालने आए थे।

दांबुला में दहाड़े वैभव सूर्यवंशी, 29 गेंदों में ठोके 94 रन

दांबुला में वैभव सूर्यवंशी का दम दिखना शिराज के खिलाफ ही नहीं थमा। उसकी चपेट में श्रीलंका ए के बाकी सारे गेंदबाज भी आते चले गए। वैभव ने सहान, दुलाज और बाकी सब की भी धुनाई में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस दौरान उन्होंने अपने पार्टनर प्रियांश आर्या के साथ पहले विकेट के लिए 132 रन की पार्टनरशिप की, जो कि सिर्फ 8.5 ओवर में ही देखने को मिली। इस साझेदारी में अकेले वैभव ने 29 गेंदों पर 94 रन बनाए, जिसमें 8 छक्के और 10 चौके शामिल रहे।

फाइनल में टीम की जीत की बुनियाद की तैयार

श्रीलंका ए के खिलाफ ट्राई सीरीज के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी अपने शतक से चूके जरूर मगर जाते-जाते अपना काम बखूबी कर के गए। उन्होंने अपनी टीम के लिए वो जमीन तैयार कर दी जिस पर जीत की इमारत बड़ी आसानी से खड़ी की जा सकती है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts