सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई तक सेटबैक विरोधी धरना जारी रहेगा 

 मेरठ। शास्त्री नगर के सैक्टर दो तीन व चार में सेटबैक को लेकर चल रहा धरने पर बैठने वालों को उस समय बल मिलता दिखाई  दिया। जब शनिवार को जब अधिकवक्ता राकेश कुमार पाठक धरना स्थल पहुंचे।

 अधिवक्ता ने कहा कि आगरा के समान मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल चुकी है। इस लिए मेरठ के प्रभावित लोगों को भी न्याय मिलना चाहिए। पाठक ने कहा छाेटे आवासीय मकानों में सेटबैक लागू करना व्यवहारिक नहीं है। उन्होंने आवास विकास परिषद की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि शास्त्री नगर क्षेत्र नगर निगम को हस्तान्तरित किया जा चुका है और निगम की ओर से भी काेई आपत्ति नहीं है। उन्होंने बताया कि मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आवास विकास परिषद से जवाब मांगा है और अगली सुनवाई 14 जून की होगी। 

 बता दें शास्त्री नगर के सैक्टर दो तीन व चार की महिलाए काफी लंबे समय से सेटबैक के विराेध में धरने पर बैठी है।उनका साफ कहना है उनका धरना तब तक जारी रहेगा जब तक इसका समाधान नहीं हो जाता है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts