ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में बच्चों ने सीखी क्रिकेट की बारीकियां

-- समर क्रिकेट कैंप के तहत बच्चों को दिया गया प्रशिक्षण

मेरठ। ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में चल रहे समर कैंप में शनिवार को बच्चों को क्रिकेट की बारीकियां सिखाईं गई। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बच्चों को डिफेंस करना, स्ट्रेट ड्राइव, कवर ड्राइव, पुल शॉट आदि के बारे में जानकारी दी। बच्चों को नेट में काफी देर तक अभ्यास कराया गया। इस दौरान गेंदबाजों ने गेंदबाजी का और बल्लेबाजों ने बल्लेबाजी का अभ्यास किया। इस दौरान 45 से अधिक बच्चे मौजूद रहे। बच्चों ने समर कैंप का लुत्फ उठाया। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि रविवार को ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में नैतीताल में आयोजित एडवेंचर क्रिकेट कप विजेता गुरु तेग बहादुर स्कूल हास्टल क्रिकेट एकेडमी और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी दोनों टीम को सम्मानित किया जाएगा। दोनों टीम ने अपने अपने वर्ग में ट्रॉफी पर कब्जा किया। इस दौरान अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा। सुबह 10:30 बजे कार्यक्रम आयोजित होगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts