टीबी एक्स-रे कैंप में टीबी के प्रति लोगों को  किया जागरूक 

 मेरठ। टीबी के प्रति लोगों को जागरूक करने का टीबी विभाग का अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को टीबी विभाग ने खरखौदा के जसौरा व कलंजरी गांव में टीबी एक्स-रे कैंप का आयोजन किया गया। 

ग्राम जसौरा, टीबी यूनिट खरखौदा में आज आयोजित टीबी एक्स-रे कैंप का उद्घाटन  साहिस्ता जी (ग्राम प्रधान), शाह जवान  (पंचायत सहायक) एवं  कोमल  (लेखपाल) द्वारा किया गया।कैंप में उच्च जोखिम वाली जनसंख्या की टीबी जांच हेतु छाती के एक्स-रे किए गए। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य टीबी रोग की समय पर पहचान, संभावित मरीजों को शीघ्र उपचार उपलब्ध कराना तथा समुदाय में टीबी के प्रसार को रोकना है।

इस अवसर पर ग्रामीणों को टीबी के लक्षणों, जांच एवं निःशुल्क उपचार संबंधी जानकारी भी प्रदान की गई तथा अधिक से अधिक लोगों को जांच कराने के लिए जागरूक किया गया। यह अभियान टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

वही ग्राम कलंजिरी, टीबी यूनिट जानी में आयोजित टीबी एक्स-रे कैंप का उद्घाटन सविता (ग्राम प्रधान), द्वारा किया गया।कैंप में उच्च जोखिम वाली जनसंख्या की टीबी जांच हेतु छाती के एक्स-रे किए गए। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य टीबी रोग की समय पर पहचान, संभावित मरीजों को शीघ्र उपचार उपलब्ध कराना तथा समुदाय में टीबी के प्रसार को रोकना है।इस अवसर पर ग्रामीणों को टीबी के लक्षणों, जांच एवं निःशुल्क उपचार संबंधी जानकारी भी प्रदान की गई तथा अधिक से अधिक लोगों को जांच कराने के लिए जागरूक किया गया। यह अभियान टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts