के एल के नेशनल टॉपर विवान लखनऊ में  सम्मानित 

 छात्र विवान अग्रवाल को एक लाख रूपये टैबलेट प्रमाण पत्र व मेडल दिया गया 

मेरठ । सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025-26 में 3 नेशनल रैंक पाने वाले के एल के विवान अग्रवाल को लखनऊ में आयोजित समारोह में मुख्य योगी आदित्या नाथ ने सम्मानित किया। 

 कक्षा 10 (2025-26) के "विवान अग्रवाल" को  प्रदेश सरकार द्वारा 1 लाख, टैबलेट, प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सम्बोधन भाषण में राज्य स्तर पर शानदार परीक्षा परिणाम द्वारा अपने विद्यालय का नाम रोशन करने वाले छात्रों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इस समारोह में विवान के साथ उनके अभिभावक भी सम्मिलित हुए।

विगत तीन वर्षों में विद्यालय के मेधावी छात्रों, मानवी, आयुष सिंह फौजदार, राधिका सिंघल, राम्या सिंघल को भी राज्य स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है। विवान अग्रवाल ने उसी गौरवशाली क्रम को आगे बढ़ाते हुए विद्यालय को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया। इन सतत उपलब्धियों ने विद्यालय की शैक्षणिक यात्रा को गौरवपूर्ण बनाया और उत्कृष्टता का एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।विद्यालय के प्रबंधक वर्ग एवं प्रधानाचार्य  सुधांशु शेखर ने विवान को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts