मस्जिद, मजार, सत्संग भवन और मंदिर, जयपुर में आज चल बुलडोजर

 इंटरनेट बंद, सोशल मीडिया पर लगा बैन

जयपुर । पिंक सिटी जयपुर में आज एक बार फिर प्रशासन का पीला पंजा चल  रहा है। मालवीय नगर के नंदपुरी अंडरपास के पास सड़क को 80 फीट चौड़ा करने के लिए JDA बड़ा बुलडोजर अभियान चल रहा है। इसके तहत रास्ते में आ रहे 5 धार्मिक स्थलों के अवैध निर्माणों को हटाया जा रहा है।। आज जिन 5 धार्मिक स्थलों को हटाया जाना है उनमें एक मस्जिद, एक मजार, एक सत्संग भवन और दो मंदिर शामिल हैं।

धार्मिक स्थलों को हटाने की कार्रवाई से पहले प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पूरे इलाके में भारी पुलिसबल तैनात है। इसके साथ ही प्रशासन ने मालवीय नगर के पूरे इलाके को सील कर दिया है।

पुलिस ने तीन लेयर की बैरिकेडिंग की है।साथ ही पूरे इलाके में धारा 163 लागू कर दी है।आम लोगों की आवाजाही पर निगरानी रखी जा रही है।

व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और X पर रोक

प्रशासन ने संवेदनशील में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है। सोशल मीडिया पर निगरानी रखने के लिए साइबर टीम को एक्टिव किया गया है। बुलडोजर एक्शन को लेकर किसी तरह की अफवाह ना फैले इसके लिए- 9 जून रात 12 बजे तक इंटरनेट सर्विस को भी सस्पेंड कर दिया गया है।बल्कि SMS और इंटरनेट आधारित मैसेजिंग सेवाओं पर भी रोक रहेगी।व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स समेत सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की सर्विस सस्पेंड रहेगी।केवल जरूरी सरकारी और इमरजेंसी सेवाओं को छूट दी गई है।  

ड्रोन और CCTV कैमरों से निगरानी

बुलडोजर एक्शन के दौरान किसी तरह का माहौल खराब ना हो इसके लिए जयपुर पुलिस ने पूरी तैयारी की है। शहर के अलग-अलग इलाकों में पुलिस के आला अफसर फोर्स के साथ फ्लैग मार्च कर रहे हैं।शहर भर में तीन हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।जेडीए की मांग पर आरएसी की 12 कंपनियां भी तैनात की गई है।ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है।परकोटा के अलावा संवेदनशील इलाकों में भी खास निगरानी की जा रही है। 

क्यों की जा रही कार्रवाई?

इस वक्त सड़क की चौड़ाई 25 से 30 फीट है लेकिन रिकॉर्ड में 80 फीट दर्ज है। सड़क के दोनों तरफ कई अवैध घर और इमारतें बनी हुई है, जिन्हें अब प्रशासन हटा रहा है। नंदपुरी अंडरपास से जगतपुरा को जोड़ने वाली करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क छह कॉलोनियों के बीच से गुजरती है। सड़क चौड़ी होने से हरे कृष्णा रोड पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और नंदपुरी से जगतपुरा तक सीधा रूट शुरू हो जाएगा। सड़क चौड़ीकरण से करीब 50 कॉलोनियों को मालवीय नगर, प्रधान मार्ग और एपेक्स सर्किल क्षेत्र की ओर बेहतर कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है।22 मई को इस रास्ते से 134 अवैध निर्माण को बुलडोजर की कार्रवाई करके हटाया गया था और आज रास्ते में आने वाले धार्मिक स्थलों को हटाकर पूरे रास्ते को साफ किया जाना है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts