आकाशीय बिजली परिवार पर कहर बनकर आयी 

छत का मलबा गिरने से एक एक भाई मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल 

मेरठ।  जानी थाना क्षेत्र के टिकरी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर की छत पर बिजली गिरने के बाद निर्माण सामग्री नीचे कमरे में आ गिरी, जिससे दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा अस्पताल में भर्ती है।

 टिकरी गांव निवासी ऋषिपाल के पुत्र रचित और रितेश अपने मकान की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से छत की सीमेंट की कड़ियां टूटकर उनके ऊपर आ गिरीं। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। आनन फानन दोनो को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर एक ने दम तोड़ दिया। दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। बेटे की मौत से परिवार मे कोहराम मचा हुआ है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts