टीबी मुक्त भारत एप  मरीजों तक पहुंचाएगा मदद

मेरठ। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत टीबी मुक्त भारत एप लॉन्च किया गया है। यह टीबी मरीजों तक मदद और जानकारियां आसानी से पहुंचाएगा। इसका उद्देश्य निक्षय मित्रों, मरीजों, स्वयंसेवकों और आम नागरिकों को एक डिजिटल मंच पर जोड़ना है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रसाद ने कहा कि टीबी उन्मूलन स्वास्थ्य विभाग का नहीं, बल्कि पूरे समाज का दायित्व है। तकनीक के प्रभावी इस्तेमाल से मरीजों तक सहायता और मार्गदर्शन की पहुंच बढ़ेगी। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एके सिंघल ने बताया कि यह एप जागरूकता बढ़ाने और हितधारकों के बीच बेहतर समन्वय के लिए विकसित किया गया है।

एप की प्रमुख विशेषताएं

एप में संवादात्मक चैटबॉट खुशी आपकी ई-संगिनी उपलब्ध है। यह उपयोगकर्ताओं को टीबी संबंधी जानकारी, परामर्श और आवश्यक सेवाओं तक पहुंच बनाने में मदद करता है। निक्षय मित्र एप पर पंजीकरण कर मरीजों को सहायता देने का संकल्प ले सकते हैं। एप स्वयंसेवकों और स्वास्थ्य टीमों के लिए भी उपयोगी है, जिससे इलाज की डिजिटल निगरानी संभव होगी।

 जिला क्षय रोग अधिकारी डा विपुल कुमार ने बताया ऐप के माध्यम से जिले में 67 निक्षय  मित्र पंजीकृत किए जा चुके हे। पांच  टीबी मरीज ऐप के माध्यम से पंजीकृत किए गये है। मित्रा के माध्यम से 65 पंजीकृत किए गये है। उन्होंने बताया टीबी मरीजों की निगरानी करने में ऐप काफी कामयाब साबित हो रहा है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts