वार्म अप मुकाबले में गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकड़ेमी और मेरठ इलेवन में दर्ज की जीत
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकड़ेमी के मैदान पर खेले जाने वाले 15वें विवेक पांडे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के वार्म अप मुकाबले में गुरुवार को सब जूनियर वर्ग में खेले गए मुकाबले में गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकड़ेमी और जूनियर वर्ग के मुकाबले में मेरठ इलेवन की टीम ने जीत दर्ज की। पहला मुकाबला सब जूनियर वर्ग में खेला गया जिसमें ऋषभ जूनियर के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकड़ेमी की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए। उनकी ओर से श्रियांश ने 41 रन, प्रत्यक्ष ने 40 रन, फरहान ने 35 रन और ऋषभ ने 31 रन बनाए। ऋषभ जूनियर की ओर से रियान ने तीन विकेट लिए, जबकि अब्दुल, वंश, निखिल और प्रिंस को एक-एक विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ जूनियर की टीम 17.5 ओवर में 151 रन पर ऑल आउट हो गई। उनकी ओर से प्रिंस ने 40 रन, रियान ने 39 रन और रियांश ने 35 रनों की पारी खेली। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकड़ेमी की ओर से माधव ने चार ओवर में 25 रन देकर 5 विकेट लिए। इसके अलावा प्रत्यक्ष, सुहेल को दो-दो विकेट मिले। दूसरा मुकाबला जूनियर वर्ग में खेला गया जिसमें मेरठ इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए। उनकी ओर से उवेश ने 55 रन, अक्ष ने 40 रन, विवेक ने 39 रन और सहज ने 40 रनों का योगदान दिया। ऋषभ क्रिकेट एकड़ेमी चैंपियन की ओर से सार्थक ने तीन, शिवांश और लक्ष्य ने 2-2 और प्रिंस ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट चैंपियन की टीम 17.1 ओवर में 140 रनों पर ऑल आउट हो गई। उनकी ओर से शिवांग ने 42 रन, प्रिंस ने 37 रन, वंशिका ने 35 रन बनाए। मेरठ इलेवन की ओर से युग में चार ओवर में 22 रन देकर 5 विकेट लिए। इसके अलावा विवेक ने भी चार विकेट चटकाए। आरिश को एक विकेट मिला। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि शुक्रवार को भी दो वार्म अप मैच खेले जाएंगे।


No comments:
Post a Comment