आओ धरती को स्वच्छ और हरा भरा बनाये - डॉ. त्रिवेणी दत्त कुलपति

 कृषि विश्वविद्यालय में रजत जयंती वन की हुई स्थापना

शिक्षकों ने प्राकृतिक संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया

 मेरठ। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आज कुलपति डॉ त्रिवेणीदत्त के दिशानिर्देशों में रजत जयंती बन की शुरुआत की गई।इस अवसर पर, विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों ने अपने अपने नाम की पट्टिका के साथ एक  वृक्ष लगाया देश के सभी विश्वविद्यालयों में कृषि विश्वविद्यालय एकमात्र ऐसा विश्वविद्यालय है जहां पर शिक्षकों तथा कर्मचारियों के द्वारा एक वृक्ष लगाया जायेगा और उसके संरक्षण का भी संकल्प लिया गया।कुलपति डॉ त्रिवेणीदत्त ने भी इस अवसर पर वृक्ष लगाया।रजत जयंती वन में विभिन्न प्रजातियों के फलदार वृक्षों को लगाया गया है, जिससे भविष्य में फल भी लोगों के लिए उपलब्ध हो सके। 

 इस अवसर पर संबोधित करते हुए कुलपति डॉ त्रिवेणी दत्त ने कहा कि वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन, वायु एवं जल प्रदूषण बन कटाई, जैव विविधता में कमी तथाइस अवसर पर संबोधित करते हुए कुलपति डॉ त्रिवेणी दत्त ने कहा कि वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन, वायु एवं जल प्रदूषण वन कटाई, जैव विविधता में कमी तथा प्लास्टिक कचरे जैसी समस्याएं पूरी दुनिया के सामने गंभीर चुनौती बनकर उभरी हैं।इन समस्याओं का प्रभाव केवल प्रकृति तक सीमित नहीं है बल्कि मानव स्वास्थ्य, कृषि, जल संसाधनों और आर्थिक विकास पर भी पड़ रहा है।ऐसे में पर्यावरण संरक्षण केवल एक विकल्प नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए आवश्यक कदम है

कुलपति डॉ त्रिवेणी दत्त ने बताया कि शिक्षकों द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में 1 1 तैयार किया गया है, जिसके माध्यम से प्रकृति संरक्षण का सामूहिक संकल्प भी शिक्षकों और कर्मचारियों द्वारा लिया जाएगा। कुलपति डॉ त्रिवेणी दत्त ने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।सामूहिक प्रयासों जागरूकता और सतत विकास की सोच के माध्यम से ही हम एक स्वच्छ, हरित और स्वस्थ भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।पर्यावरण संरक्षण का यह संकल्प ही विश्व पर्यावरण दिवस की वास्तविक सार्थकता साबित करेगा।  इस अवसर पर कुलसचिव डॉ वीपी सिंह, वित्त नियंत्रक पंकज चतुर्वेदी, निदेशक प्रसार डॉ सत्येंद्र खारी, निदेशक ट्रेनिंग प्लेसमेंट, डॉ आरएस सेंगर, अधिष्ठाता डॉ विवेक डॉ रविन्द्र कुमार, डॉ बिजेन्द्र सिंह, डॉ जयवीर सिंह डॉ टीएस सरकार,डॉ लोकेश गंगवार, डॉ यूपी शाही डॉ सत्यप्रकाश, डॉपीके सिंह डॉ डीके सिंह, डॉ रश्मि अधिष्ठाता, छात्र कल्याण डॉ डीके सिंह आदि विश्वविद्यालय के 195शिक्षकों और अधिकारियों ने सामूहिक रूप से वृक्षारोपण किया। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts