अंकिता लोखंडे की हिजाब में फोटो देख भडक़े फैन
मुंबई। टीवी की फेमस एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे हाल ही में गौसेवा करती दिखी थीं. वो गायों को दुलार करतीं, उन्हें खाना खिलाती नजर आईं थीं, उनकी खूब तारीफ भी हुई थी, लेकिन अब अंकिता ट्रोल्स का शिकार हो चुकी हैं। उनके धार्मिक विश्वास तक पर सवाल उठाए जा रहे हैं। एक्ट्रेस इन दिनों पति विक्की जैन संग आबुधाबी, दुबई की सैर पर हैं। अंकिता ने इस वेकेशन की कुछ फोटोज भी शेयर कीं।
एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- मेरे कैमरा रोल से बस थोड़ा-सा आबुधाबी का प्यार। खूब हंसे और यादें बनाई। अंकिता ने यहां कई जगह एक्सप्लोर कीं। वो वॉर्नर ब्रदर्स के फन जोन से लेकर वंडर वुमन तक गईं और खूब फोटोग्राफी की। यहां अंकिता हिजाब से खुद को ढके हुए दिखीं, यह देख फैन्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है।


No comments:
Post a Comment