पुलिस की मौजूदगी में हिस्ट्रीशीटर अमित मिरिंडा के आवास पर चला बुलडोजर
सेटबैक एक्शन को लेकर आवास विकास ने चलाया अभियान , लोगों में फैली दशहत
मेरठ। शनिवार को हिस्ट्रीशीटर अमित मिरिंडा के मकान पर बुलडोजर एक्शन हुआ है। शास्त्रीनगर के सेंट्रल मार्केट में अमित मिरिंडा का दो मंजिला मकान है। बताया जा रहा है कि आवास विकास की टीम ने सेटबैक एक्शन के तहत मिरिंडा के मकान पर बुलडोजर चलाया गया । मकान में अनाधिकृत तरीके से हुए कंस्ट्रक्शन को सुबह-सुबह तोड़ दिया गया ।
आवास विकास की टीम भारी पुलिसबल और सुरक्षाफोर्स के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने मकान में आगे का हिस्सा ढहा दिया। वहीं अभी भी ये टीमें सेंट्रल मार्केट में ही मौजूद हैं। जहां दूसरे मकानों पर सेटबैक एक्शन के लिए तैयारी चल रही है।
शनिवार को सबसे पहले करवाई सेक्टर 9 स्थित हिस्ट्रीशीटर पुनीत मिरिंडा के मकान पर हुई। यह मकान लगभग 150 गज में बना हुआ है। जिसमें सेटबैक के अनुसार दीवार तोड़कर पीछे भी की जा चुकी थी। इसके बावजूद भी कार्रवाई की गई।लगभग 11:30 बजे यह कार्रवाई शुरू हुई। जिसमें पहले अमित मिरिंडा का ही मकान था। अभी तक तीन मकान पर एक्शन हो चुका है वहीं अधिशासी अभियंता अभिषेक राज के अनुसार अभी और भी कार्रवाई होगी।फिलहाल एक ही टीम काम कर रही है। जिसमें दो जेसीबी आवास विकास के अधिकारी पीएससी और नौचंदी थाने की फोर्स मौजूद है।
मकान खाली करने को लेकर आवास विकास केंद्र शशि अभियंता अभिषेक राज और दुकानदारों के बीच नोंकझोंंक के दुकानदारों ने कहा दुकान खाली करने का समय दो जिस पर अभिषेक राज ने कहा के पहले ही नोटिस दिया जा चुका है किसी को भी 1 मिनट का भी समय नहीं मिलेगा।इस पूरे एक्शन के दौरान आवास विकास की ओर से अभियंता अभिषेक राज मौके पर हैं, जो इसको लेकर मीडिया से कुछ नहीं बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया ब्रीफिंग का अधिकार मुझे नहीं हैं।
आवास विकास की टीम जब ध्वस्तीकरण एक्शन ले रही थी उस दौरान स्थानीय लोगों ने काफी विरोध किया। मेडिकल स्टोर चलाने वाले मसरूर अली ने कहा कि चार-चार मंजिला कंपलेक्स यहां चल रहे हैं उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है लेकिन एक भेदभाव के तहत हमारी दुकानों पर कार्रवाई की जा रही है जो लोग मोटा पैसा भर रहे हैं उनकी दुकानों को छोड़ा जा रहा है और जो इमानदारी से अपना परिवार पल रहा है उनका दोस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश से जुड़ा है मामला
जानकारी के अनुसार सेंट्रल मार्केट के आवासीय भवनों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसी प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट ने 8 अप्रैल को आवासीय परिसरों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ ध्वस्तीकरण संबंधी आदेश दिए थे। इसके बाद से आवास विकास परिषद और प्रशासन न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन को लेकर प्रक्रिया में जुटे हुए हैं।
14 जुलाई को होनी है अगली सुनवाई
मामले में अगली सुनवाई 14 जुलाई को प्रस्तावित है। हालांकि अभी तक प्रशासन की ओर से किसी बड़े ध्वस्तीकरण अभियान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन परिषद कार्यालय के बाहर बढ़ी गतिविधियों ने लोगों की चिंताओं को बढ़ा दिया है। प्रभावित लोगों का कहना है कि वे मामले के समाधान की उम्मीद लगाए हुए हैं, जबकि अधिकारी न्यायालय के आदेशों के अनुरूप आगे की कार्रवाई की तैयारी में जुटे हैं।
लोगों में बना हुआ है संशय
क्षेत्र में रहने वाले परिवारों और व्यापारियों के बीच पूरे घटनाक्रम को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। लोगों का कहना है कि सुनवाई से पहले किसी भी कार्रवाई की आशंका उन्हें परेशान कर रही है। वहीं प्रशासन का कहना है कि सभी कदम न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप ही उठाए जाएंगे।



No comments:
Post a Comment