आयुष मलिक की सनातन धर्म में होगी वापसी
सीसीएसयू में स्वामी यशवीर महाराज ने किया दावा
मेरठ। योग साधना आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि अनेक प्रकार के जिहादों से हिंदुओं को फंसाने की साजिश रची जा दी है, इसलिए हिंदुओं को जागरूक होना पड़ेगा रविवार को सीसीएस यूनिवर्सिटी में सेवा संस्थान द्वारा धर्मांतरण को लेकर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि पहले मुस्लिम लड़के हिंदू लड़कियों को लव जिहाद में फंसाते थे और अब मुस्लिम लड़कियां हिंदू लड़कों को लव जिहाद में फंसाकर उनकी संपत्ति हड़पती हैं।
आयुष मालिक धर्मांतरण मामले को लेकर महाराज ने कहा कि जल्दी ही आयुष मालिक की सनातन धर्म में वापसी होगी। लगातार सनातन धर्म से जुड़े लोग आयुष मालिक को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि बागपत के तुषार चौहान को भी मौलवियों ने अपना शिकार बनाया और उसका धर्म बदलवाकर आतंकियों के सम्पर्क में लाकर देश विरोधी गतिविधियां कराईं, जो फिलहाल जेल में हैं। उन्होंने इस मामले में हुई जांच पर सवाल खड़ा किया। योगी सरकार से दोबारा जांच कराने की मांग करते हुए इस बार जांच सनातन धर्म के लोगों द्वारा कराने की मांग की। यशवीर महाराज ने कांवड़ यात्रा के दौरान नाम बदलकर होटल और ढाबा चलाने वालों के खिलाफ फिर से अभियान चलाने की बात भी कही।


No comments:
Post a Comment