निशानेबाज प्रतीक जैन और रिहान ने रचा इतिहास 

49 वी यूपी स्टेट शूटिंग चैम्पियशिप में  डबल  ट्रैप शूटिंग स्पर्धा में जीता सिल्वर मेडल

मेरठ। 49 वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप निशानेबाजी के क्षेत्र से एक बड़ी और गर्व करने वाली खबर सामने आई है। देश के उभरते हुए प्रतिभाशाली शूटर प्रतिक जैन और रिहान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डबल ट्रैप शूटिंग स्पर्धा में देश के लिए सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिया है।

नई दिल्ली के कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 21से 30 आयोजित प्रतियोगिता के  बेहद कड़े मुकाबले और जबरदस्त रोमांच के बीच प्रतीक जैन ने और रिहान ने सटीक निशाना लगाते हुए इस बड़े मंच पर सफलता का परचम लहराया।

10 साल के बाद उठायी राइफल

प्रतीक जैन ने बताया वह नेशनल प्लेयर रहे चुके है। उन्होंने  बताया कि 10साल के बाद उन्होंने राइफल उठाई है।काफी कड़ी मेहनत की है इस सिल्वर मेडल को हासिल करने के लिए लगातार वह प्रतिदिन शूटिंग रेंज में जाकर प्रैक्टिस करते थे ।तब जाकर उन्होंने यह सिल्वर मेडल हासिल किया है। उन्होंने बताया कि नेशनल के लिए उनका चयन हो गया है।

 वहीं रिहान का कहना  है कि उन्होंने भी अपने देश का नाम रोशन करने के लिए और यह सिल्वर मेडल हासिल करने के लिए काफी मशक्कत की है। जब जाकर उन्होंने दिल्ली में मेरठ के नाम का परचम लहराया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts