खाली प्लॉट में जोरदार धमाके से आसपास के मकानों के टूटे  शीशे

मेरठ।  थाना लोहिया नगर क्षेत्र के समर गार्डन में एक खाली पड़े प्लॉट में अचानक धमाका हो गया है। धमाका शनिवार को दोपहर में हुआ है। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के मकानों के शीशे भी टूट गए। वहीं आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी है। सूचना पर थाना पुलिस सहित सीओ मौके पर पहुंचे हैं। पूरे मामले की जांच की जा रही है। 

समर गार्डन स्थित 60 फुटा चौराहे के पास लोहियानगर क्षेत्र के नरहड़ा गांव निवासी ताहिर का एक खाली प्लॉट है, जहां आसपास के लोग लंबे समय से कूड़ा डालते रहे हैं। शनिवार दोपहर अचानक कूड़े के ढेर से जोरदार धमाका हुआ और देखते ही देखते आग लग गई। घटना की सूचना पर सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना, लिसाड़ी गेट थाना प्रभारी तथा भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पा पाया। इसके बाद पूरे क्षेत्र को सुरक्षा की दृष्टि से घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी।

फिलहाल घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में भय और चिंता का माहौल है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है। स्थानीय लोगों ने धमाके की सूचना दी। इसके बाद मौके पर डॉग स्कवायड और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीमें वहां जांच कर रही हैं और धमाके का कारण जानने का प्रयास कर रही हैं।

सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना का कहना है कि धमाका किस कारण से हुआ, इसकी जांच की जा रही है। घटनास्थल से बरामद जले हुए अवशेष और राख के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। स्थानीय लोगों ने धमाके की सूचना दी। इसके बाद मौके पर डॉग स्कवायड और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीमें वहां जांच कर रही हैं और धमाके का कारण जानने का प्रयास कर रही हैं।

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि एक खाली प्लॉट में आग लगी है, जिससे स्थानीय लोगों ने कुछ धमाके की आवाज सुनी थी। सूचना पर थाना पुलिस, सीओ और मैं स्वयं मौके पर पहुंचे हैं। डॉग स्कवायड और फोरेंसिक टीम भी मौके पर जांच कर रही है। प्रथम द़ष्टया कूड़े में आग लगने का मामला लग रहा है। बाकी जांच की जा रही है। कोई जनहानि या मालहानि नहीं हुई है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts