जिला जज, डीएम और एसएसपी ने किया निरीक्षण

जिला कारागार, सम्प्रेक्षण गृह, बालगृह व नारी निकेतन का दौरा

मेरठ। सोमवार को जिला न्यायाधीश अरविंद कुमार मिश्रा-द्वितीय, जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह और एसएसपी अविनाश पांडे ने संयुक्त रूप से जिला कारागार, राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर, सूरजकुंड बालगृह और राजकीय पश्चातवर्ती देखरेख संगठन लालकुर्ती (नारी निकेतन) का निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने जिला कारागार में चिकित्सालय कक्ष, महिला व पुरुष बैरक, प्रशिक्षण केंद्र और कार्यशाला का दौरा किया। उन्होंने कैदियों से बातचीत कर उनके खान-पान और कानूनी पैरवी के संबंध में जानकारी ली।

राजकीय सम्प्रेक्षण गृह में अधिकारियों ने किशोरों से उनके खान-पान, दवाइयों, खेलकूद, पेशी, कानूनी सहायता और स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर जानकारी प्राप्त की।

सूरजकुंड बालगृह में बच्चों से उनके खान-पान, पढ़ाई, दवाइयों, स्वास्थ्य और खेलकूद के बारे में पूछा गया। इसके बाद, राजकीय पश्चातवर्ती देखरेख संगठन लालकुर्ती (नारी निकेतन) में बच्चों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया गया।

इस अवसर पर सीडीओ नूपुर गोयल, सीएमओ डॉ. राम प्रसाद, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नम्रता सिंह प्रथम, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुपम यादव, जिला कारागार के जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा सहित राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर, सूरजकुंड बालगृह और नारी निकेतन के कर्मचारी व अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts