आम आदमी को टीबी के प्रति जागरूक करने में जुटा टीबी विभाग 

 जिले में तीन स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से विभाग के कर्मचारियों ने लोगों को जागरूक 

  मेरठ। टीबी को देश जड़ से समाप्त करने के लिए अभियान में मेरठ का जिला क्षय रोग विभाग जुट गया है। लोग अधिक से अधिक से टीबी के प्रति जागरूक  हो सके इसके जिले भर के विभिन्न् स्थानों पर अभियान चलाया जा रहा है। 

 इसी परिपेक्ष में  टीबी यूनिट पुलिस लाइन के अंतर्गत एचडब्ल्यूसी यादगारपुर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन क्षेत्र के सम्मानित पार्षद हर्षपाल सिंह  द्वारा फीता काटकर किया गया।

इस अवसर पर मेडिकल ऑफिसर डॉ. ऋचा ने उपस्थित जनसमुदाय को टीबी रोग के लक्षणों, बचाव, समय पर जांच एवं पूर्ण उपचार के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टीबी एक पूर्णतः उपचार योग्य बीमारी है तथा समय रहते जांच और नियमित उपचार से इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है।

शिविर में एचएलएफपीपीटी के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर अजीत सिंह, टीबी यूनिट पुलिस लाइन के एसटीएस आकाश, सपोर्टिंग स्टाफ फिरोजा एवं अंकित, एक्स-रे तकनीशियन कपिल तथा आशा कार्यकर्ताओं द्वारा भी टीबी के प्रति जागरूक किया गया एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श प्रदान किए गए।र्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समुदाय में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना तथा टीबी उन्मूलन अभियान को और अधिक सशक्त बनाना रहा। शिविर के दौरान उपस्थित लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया तथा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं छाती के एक्स-रे कराए।सभी उपस्थित लोगों से टीबी के संभावित लक्षण दिखाई देने पर तत्काल जांच कराने तथा जरूरतमंद व्यक्तियों को एक्स-रे एवं टीबी जांच के लिए प्रेरित करने की अपील की गई।

 पांची गांव में टीबी एक्सरे कैंप का शुभारंभ 

ग्राम पांची, टीबी यूनिट खरखौदा में आयोजित टीबी एक्स-रे कैंप का शुभारंभ ग्राम प्रधान  पूनम त्यागी द्वारा किया गया।कैंप में उच्च जोखिम वाली जनसंख्या की टीबी जांच हेतु छाती  के एक्स-रे किए गए। इस अभियान का उद्देश्य टीबी रोग की समय पर पहचान करना, संभावित मरीजों को शीघ्र उपचार उपलब्ध कराना तथा समुदाय में टीबी के संक्रमण के प्रसार को रोकना है।इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, संगिनी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। सभी के संयुक्त प्रयासों से कैंप का सफलतापूर्वक संचालन किया गया।

 वही ग्राम खजूरी में ब्लॉक सीएचसी किला परीक्षितगढ़,  के अंतर्गत ग्राम प्रधान नदीम द्वारा फीता काटकर एक्स-रे सेवा का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य केंद्र का स्टाफ एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस सुविधा के प्रारंभ होने से क्षेत्र के लोगों को अब स्थानीय स्तर पर ही विभिन्न रोगों की जांच की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे समय पर निदान एवं उपचार संभव हो सकेगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts