पल्स पोलियाे अभियान का आगाज 

 पहले दिन 2250 टीमो द्वारा 281864 बच्चों को पिलाई गयी पोलियों की खुराक 

 मेरठ। रविवार को मेरठ समेत प्रदेश के 75 जिलों में प्लस पोलियों का अभियान का आगाज हो गया । शहर के यूपीएचसी कंकरखेड़ा में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बच्चाों को पोलियों की खुराक पिला कर अभियान का आगाज किया। पहले दिन जिले की 2250 टीमों द्वारा 281864 बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाई गयी। 

  सीएमओ डा. राम प्रसाद ने बताया कि पल्स पोलियाे अभियान के तहत जिले में 0 से 5 साल के 562894 का टारगेट रखा गया है। पहले दिन 50.1 प्रतिशत को दवाई पिलाई गयी। जनपद के समस्त जन-मानस से अपील की जाती है कि घर-घर भ्रमण टीम के द्वारा पोलियो बीमारी से बचाव हेतु पोलियों की दो बूँद अवश्य पिलायें।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी  डा प्रवीण गौतम ने  बताया -पोलियो का टीका नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में भी शामिल है। पल्स पोलियो की दवा जन्म के समय ही दी जाती है। इसके अलावा छह, दस और चौदह सप्ताह पर भी यह ड्रॉप पिलायी जाती है। इसकी बूस्टर खुराक सोलह से चौबीस महीने की आयु में भी दी जाती है। उन्होंने बताया-पल्स पोलियो की दवा सुरक्षित और असरदार है । इसके प्रति मिथक और भ्रांतियों के कारण कुछ पड़ोसी देशों में पोलियो का उन्मूलन नहीं हो सका, जबकि भारत में पोलियो उन्मूलन संभव हो गया। चूंकि पड़ोसी देशों में पोलियो के वायरस मौजूद हैं, इसलिए एहतियातन भारत में भी शून्य से पांच वर्ष तक के हर बच्चे को पोलियो से पूर्ण प्रतिरक्षित किया जाना अनिवार्य है। इसलिए प्रत्येक अभिभावक का दायित्व है कि वह शून्य से पांच वर्ष तक के अपने बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं।उन्होंने बताया कि  29 जून 2026 से 3 जुलाई 2026 तक घर-घर टीमे 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलायेंगी। इस मौके अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राजेश कुमार, उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुधीर कुमार, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी कंकरखेड़ा डा. नवीन कुमार, एवं पार्टनर्स आदि तथा अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।




No comments:

Post a Comment

Popular Posts