गंगा एक्सप्रेस वे पर पर टोल टैक्स वसूली शुरू होने पर घटी वाहन संख्या
वीकेंड पर इनमें होती है 10 प्रतिशत वृद्धि
रोजाना 12 हजार वाहन, वीकेंड के दो दिन 13 से 14 हजार के बीच रहती है संख्या
संचालनकर्ता एजेंसी के अधिकारियों को दिसंबर के बाद यातायात में वृद्धि की उम्मीद
मेरठ। मेरठ से प्रयागराज तक जाने वाले गंगा एक्सप्रेसवे पर वाहनों की संख्या बढ़ तो रही है लेकिन अभी यह वृद्धि सप्ताह में केवल वीकेंड के दो दिन में हो रही है।
इन दो दिनों में वाहनों की संख्या 12 से हजार से बढ़कर 13 से 14 हजार के बीच पहुंच जाती है। संचालन कर्ता एजेंसी इसे अच्छे संकेत मान रही है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि एक्सप्रेसवे पर यातायात दिसंबर के बाद बढ़ेगा।
गंगा एक्सप्रेसवे का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 29 अप्रैल को उद्घाटन किया था। पहले 15 दिन टोल फ्री रहा। इस दौरान मेरठ से बदायूं तक प्रथम पैकेज से रोजाना 18 हजार से ज्यादा वाहन गुजरे। लेकिन 16 मई की रात से टोल टैक्स की वसूली शुरू होते ही वाहनों की संख्या दो तिहाई रह गई। रोजाना औसतन गुजरने वाले वाहनों की संख्या 12 हजार तक पहुंच गई।
अब नई बात यह है कि एक्सप्रेसवे पर वाहनों की संख्या में वृद्धि होने लगी है। लेकिन यह वृद्धि रोजाना नहीं बल्कि सप्ताह में वीकेंड के दो दिन में देखी जा रही है। प्रथम पैकेज की संचालनकर्ता एजेंसी के आंकड़ों के मुताबिक वीकेंड के दोनों दिनों में मेरठ से बदायूं के बीच गुजरने वाले वाहनों की संख्या दस प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर 13 से 14 हजार के बीच पहुंच जाती है।
संचालनकर्ता एजेंसी आइआरबी के अधिकारियों का कहना है कि गंगा एक्सप्रेसवे पर धीरे धीरे वाहनों की संख्या बढ़ेगी। दिसंबर तक ही यहां यातायात वास्तविक संख्या तक पहुंच सकेगा। उन्होंने कहा कि वीकेंड में वाहनों का बढ़ना अच्छे संकेत हैं।


No comments:
Post a Comment