दक्षिण फायरब्रांड नेता अन्नामलाई ने छोड़ी भाजपा , नयी पार्टी का किया ऐलान 

बोले बीजेपी नेताओं ने उनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया 

 चेन्न्ई।  आईपीएस की नौकरी छोड़कर बीजेपी की सदस्यता लेने वाले के. अन्नामलाई ने भाजपा को छोड़ दिया है।  उनके  इस्तीफे को भाजपा  ने मंजूर कर लिया है। तमिलनाडु में बीजेपी की कमान संभाल चुके अन्नामलाई इस्तीफे के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि देश के अधिकांश राज्यों में सत्ता पर काबिज बीजेपी को उन्होंने क्यों छोड़ा?

 शुक्रवार को बीजेपी नेतृत्व के इस्तीफा मंजूर करने के बाद अन्नामलाई सोशल मीडिया पर अपने समर्थकों से रूबरू हुए। इसमें अन्नामलाई ने कहा कि उनका इस्तीफा भविष्य की ओर एक यात्रा है। अन्नामलाई ने कहा कि बीजेपी लीडरशिप ने मेरी बातों पर ध्यान नहीं दिया। भविष्य की ओर यात्रा करने का समय आ गया है। यह उस रास्ते पर चलने का समय है जहां भविष्य मुझे ले जाता है। अन्नामलाई ने नई पार्टी का ऐलान किया है। सितंबर तक इस लांच होने की उम्मीद है। यह तमिलनाडु पर फोकस करने वाली यह पार्टी राष्ट्रवादी विचारधारा से लैस होगी। इसमें अन्नामलाई को साउथ के सुपरस्टार रहे रजनीकांत का भी सहयोग मिल सकता है।

  अन्नामलाई तमिलनाडु में नई पार्टी के साथ आगे बढ़ेंगे। इसमें उनके समर्थकों और राष्ट्रवादी विचारों प्रेरित होने वाले लोगों के जुड़ने की संभावना है। अन्नामलाई की पार्टी 2031 के चुनावों में राज्य की सभी 234 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। ऐसी भी चर्चा है कि अन्नामलाई की पार्टी अगले साल होने वाले स्थानीय निकाय के चुनावों में भी अपना दम दिखा सकती है। इससे पार्टी को विधानसभा चुनावों में अपना बेस बनाने में मदद मिलेगी। कुछ ऐसा ही प्रयोग थलपति विजय ने किया था।

अन्नामलाई की बड़ी बातें-क्या हुआ कहा?

मैं प्रधानमंत्री मोदी की बहुत इज्जत करता हूं। प्रॉब्लम प्रॉब्लम यह है कि मैं उन्हें लगातार परेशान नहीं कर सकता। मैं लगातार बीजेपी लीडरशिप के सामने अपनी अलग राय रखता रहा हूं। मैंने उन्हें बता दिया था कि मैं दिसंबर तक ही पार्टी छोड़ दूंगा। उन्होंने मुझसे कहा कि चुनाव खत्म करो और फिर चले जाओ।

हमारा पॉलिटिकल कल्चर और पॉलिटिकल भाषा बदलनी चाहिए। पॉलिटिक्स सिर्फ एक परिवार के लिए नहीं है। मैं परमानेंट लीडर, परमानेंट एमएलए , एमपी की पॉलिसी तोडूंगा।

हमारा गोल सिर्फ तमिलनाडु को भारत का नंबर वन स्टेट बनाना है। और कुछ नहीं है।

अल्टरनेटिव पार्टी के सदस्य भी जो हमसे जुड़ना चाहते हैं, वे मुझसे संपर्क कर रहे हैं। मेरे पास सबसे कहने के लिए बस एक ही बात है। कृपया सब्र से इंतजार करें। जब हमारे आंदोलन को पार्टी में बदलने का सही समय आएगा, तो हम अपनी नींव मजबूती से जमा लेंगे और फिर अपना काम शुरू करेंगे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts