मवाना में ईडी की बड़ी छापेमारी

ऑनलाइन गेमिंग से विदेशी फंडिंग के आरोप में कार्रवाई, रिकॉर्ड खंगाले जा रहे

मेरठ ।  मवाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। टीम अचानक गांव सांदन पहुंची और शुभम पुत्र सनवीर के घर पर जांच शुरू की। सूत्रों के मुताबिक, ईडी को जानकारी मिली थी कि शुभम ऑनलाइन गेमिंग के जरिए विदेशों से पैसे कमा रहा है और उसे विदेशी फंडिंग भी मिल रही है। इसी आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

फिलहाल ईडी की टीम गांव में ही मौजूद है और शुभम के घर से जुड़े दस्तावेज, बैंक रिकॉर्ड और डिजिटल डेटा की गहन जांच कर रही है। कार्रवाई को लेकर पूरे इलाके में हलचल है।ग्रामीणों के अनुसार, शुभम कथित तौर पर थाईलैंड और दुबई जैसे देशों से जुड़े ऑनलाइन गेमिंग नेटवर्क के जरिए कमाई करता था। चर्चा यह भी है कि वह तीन दिन पहले ही थाईलैंड से वापस आया था।

एक और युवक पर भी शक, जांच आगे बढ़ी

स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि मवाना के खातोली चौक स्थित मोहल्ला खैरात अली निवासी राजा जैदी पुत्र असद भी इस नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। आरोप है कि वह शुभम के साथ मिलकर ऑनलाइन गेमिंग का काम करता था। ईडी अब पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।

ग्रामीणों का कहा की शुभम तीन दिन पहले ही थाइलैंड से वापस आया है। चर्चा है कि मवाना के खातोली चौक पर मौहल्ला खैरात अली में रहने वाला राजा जेदी भी उसके साथ इस काम में शामिल है। जो शुभम के साथ मिलकर ऑनलाइन गेमिंग का कार्य करता है। बताया जा रहा है कि जैद और शुभम दोनों मिलकर ही ऑनलाइन गेमिंग का काम करते हैं। तीन दिन पहले ही दोनों थाईलैंड से लौटे थे। फिलहाल जैद के घर टीम को ताला पड़ा मिला है, मंगलवार से जैद का परिवार घर से गायब है। जबकि शुभम घर में है या नहीं है इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिल रही है।सुबह 5 बजे ईडी की टीम पहले जैद के घर पहुंची जहां ताला लगा था, इसके बाद शुभम के घर पहुंची वहां जांच कर रही है। राजा जैदी के घर पर पिता और मां मिली है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts