दिल्ली के मालवीय नगर में होटल में आग को तांडव ,21 की मौत ,37 को बचाया ,बढ़ सकता है आंकड‍़ा 

 मरने वालों में ज्यादातर दक्षिण अफ्रीकी के लोग शामिल 

 नयी दिल्ली। बुधवार का दिल्ली के होटलों के लिए कहर बन आया। पहले हौजरानी होटल में आग फिर मालवीय नगर मेंआग गयी। पहली आग कोई हताहत नहीं हुआ । जबकि मालवीय नगर रेस्टोरेंट में लगी आग में दस लोगों को मौत हो गयी।मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है।दिल्ली के मालवीय नगर के एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। इस आग की घटना में 21 लोगों की मौत हो गई। 37 लोगों को बचाया गया है। मरने वालों में ज्यादातर दक्षिण अफ्रीका के हैं। आग की घटना का शिकार हुए रेस्टोरेंट का नाम लेमन ग्रीन है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) को बुधवार सुबह 09:45 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारियों ने रेस्टोरेंट के बेसमेंट से कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।रेस्टोरेंट से निकाले गए लोगों को तुरंत ही एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि घायलों की हालत के बारे में विस्तृत जानकारी डॉक्टरों द्वारा अपनी रिपोर्ट जारी करने के बाद ही पता चलेगी।

आग पर पाया गया काबू

नेहरू प्लेस (NRN) फायर स्टेशन के डिविजनल ऑफिसर (DO) रविंदर मौके पर मौजूद हैं। मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौजूद हैं। एक सीनियर दमकल अधिकारी ने बताया कि रेस्टोरेंट में लगी आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां तैनात की गईं। आग पर काबू पा लिया गया है। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों द्वारा बिल्डिंग में बचे हुए लोगों की तलाश के लिए खोज और बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

मरने वालों में ज्यादातर दक्षिण अफ्रीकी

आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में इस घटना पर प्रतिक्रिया दी है। सोमनाथ भारती ने लिखा, 'आज सुबह करीब 8:30 बजे मेरे विधानसभा क्षेत्र हौजरानी में एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। कई लोगों के हताहत होने की आशंका है। मरने वालों में अधिकतर दक्षिण अफ्रीकी नागरिक हैं।

आग लगने के कारण नहीं चला पता

रेस्टोरेंट में आग लगने के सटीक कारण का पता नहीं चल पाया है। आग पर काबू पाने के बाद भी दमकल अधिकारी और पुलिसकर्मी परिसर का निरीक्षण कर रहे हैं। आग लगने का पता लगाया जा रहा है। आग लगने के बाद पूरी बिल्डिंग काली पड़ गई है।

एक ही परिवार के छह लोगों की हुई मौत
गुरुग्राम के रहने वाले विवेक अग्रवाल की हादसे में मौत हुई है। बड़ी बेटी जीविशा की भी मौत हो गई है। गुरुग्राम निवासी विवेक के पिताजी मैक्स साकेत में एडमिट है वह अपनी पत्नी दो बेटी के साथ उनकी देखरेख के लिए यहां पर आए हुए थे और वह घटना वाले गेस्ट हाउस में रुके थे। आज सुबह ही उनके मौसा और मौसी भी मिलने के लिए आए थे। यह सब घटना में हताहत हो गए हैं। उनके परिजन अस्पताल के बाहर रुके हुए हैं। इस परिवार के छह लोगों की मौत हुई है। इसमें मामा-मामी और मौसा मौसी भी शामिल हैं। परिवार के अनुसार, विवेक की पत्नी और छोटी बेटी के बारे में अब तक परिजनों को कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है।


पीएम ने जताया दुख, किया मुआवजे का एलान

नई दिल्ली। मालवीय नगर में हुए हादसे में पीएम मोदी ने शोक जताते हुए एक्स पर पोस्ट किया है और मुआवजे का भी एलान किया है। पीएम इंडिया के एक्स से पोस्ट किया गया है, 'दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग में हुई जानमाल की हानि बेहद दुखद है। अपनों को खोने वाले सभी लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। अधिकारी प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। पीएमएनआरएफ से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।'

सीएम रेखा गुप्ता और एलजी ने जताया दुख

नई दिल्ली। राजधानी में हुए इस बड़े हादसे पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। वहीं, एलजी ने भी गहरा शोक प्रकट किया है।
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, 'मालवीय नगर में हुए इस विनाशकारी आग के हादसे में कई जिंदगियों के नुकसान से बेहद दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।'
सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस, दिल्ली पुलिस, डीडीएमए, कैट्स एंबुलेंस सेवा और अन्य आपातकालीन एजेंसियों की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। रेस्क्यू और राहत अभियान चलाकर कई लोगों को सुरक्षित निकाला गया। सरकार पूरे मामले पर नजर रखे हुए है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts