यूपी पुलिस ने राज्य सीनियर एथलेटिक चैम्पियनशिप  में 8 स्वर्ण समेत 27 पदक बटौरे 

 प्रयागराज में  29वीं उत्तर प्रदेश राज्य सीनियर एथलेटिक चैंपियनशिप (B)-2026 का समापन 

 प्रयागराज। उत्तर प्रदेश एथलेटिक एसोसिएशन के सचिव  नरेंद्र कुमार के अनुसार उत्तर प्रदेश एथलेटिक एसोसिएशन के द्वारा 29वीं उत्तर प्रदेश राज्य सीनियर एथलेटिक चैंपियनशिप (B)-2026 का समापन मंगलवार को  मदन मोहन मालवीय स्टेडियम प्रयागराज में हुआ।इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के 60  जिलों के 459  महिला व पुरुष खिलाड़ी 40 स्पर्धा में प्रतिभाग किया |इस प्रतियोगिता की परफॉर्मेंस के आधार पर खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर पाएंगे।यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 24  से  28 जून 2026 को भुवनेश्वर ओड़ीशा  में आयोजित की जा रही है।

प्रतियोगिता के दौरान दौड़, लंबी कूद, ऊँची कूद, गोला फेंक तथा अन्य एथलेटिक्स स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों और खेल प्रेमियों का भरपूर मनोरंजन किया। विजेता खिलाड़ियों को पदक, ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पुलिस ने 8 स्वर्ण 6 सिल्वर व 13 कास्य पदक प्राप्त कर 27 पदक बटाेरे । दूसरे स्थान पर  प्रयागराज रहा। जिसने 4 स्वर्ण पदक 2 सिल्वर 1 कास्य पदक प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर आगरा रहा।जिसने  3 स्वर्ण 2 सिल्वर 2 कास्य पदक प्राप्त किऐ। 

समापन समारोह के मुख्य अतिथिप्रेम कुमार RSO ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक क्षमता को बढ़ाते हैं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी तथा भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

आयोजन समिति के सचिव  नरेंद्र कुमार ने प्रतियोगिता की सफलता के लिए खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों, स्वयंसेवकों तथा सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश एथलेटिक एसोसिएशन के प्रयागराज जिले के सचिव रुस्तम खान ,सदस्य सिलेक्शन कमिटीडोरी लाल शर्मा , तकनीकी कमेटी के अध्यक्ष  अनु कुमार, ज़फर उल्लाह, रण विजय, कृष्णा नंद त्रिपाठी, दिवाकर शुक्ला, अजय कश्यप,  जिला खेलकूद अधिकारी देवी सिंह जी व कोच सत्येंद्र जी उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार हैं :-

पुरुषों की 5000 मीटर दौड़: 

1. गौरव., जीबी नगर 14:19.96; 2. संदीप चौधरी, अलीगढ़ 14:31.75; 3. विकास सरोज, वाराणसी 14:41.81;

महिला 5000 मीटर दौड़: 

1. ममता पाल, यूपी-पुलिस-स्पोर्ट्स-कॉन 16:21.64; 2. नीतू कुमारी, यूपी-पुलिस-स्पोर्ट्स-कॉन 17:06.38; 3. सुनीता देवी, प्रयागराज 17:06.99;

पुरुषों की लंबी कूद: 

1. रजत, आगरा 7.46 मी; 2. सौरभ कुमार, अलीगढ़ 7.28 मी; 3. आर्यन चौधरी, यूपी-पुलिस-स्पोर्ट्स-कॉन 7.10मी;

महिला हैमर थ्रो: 

1. अनुष्का यादव, बागपत 63.71 मी; 2. तान्या चौधरी, बागपत 57.42 मी; 3. कोमल .., यूपी-पुलिस-स्पोर्ट्स-कॉन 54.75 मी;

पुरुषों की 1500 मीटर दौड़: 

1.लवकुश राणा,अमरोहा 3:48.95; 2. शिवा तोमर, आगरा 3:49.63; 3. प्रिंस कुमार, यूपी-पुलिस-स्पोर्ट्स-कॉन 3:50.23;

महिला 1500 मीटर दौड़: 

1. विनीता गुर्जर, बरेली 4:33.13; 2. अंजलि.., हापुड 4:34.17; 3. मनीषा राय, चंदौली 4:34.69;

पुरुषों की 110 मीटर बाधा दौड़: 

1. मनीष कुमार राजभर, इटावा 14.83; 2. दीपक कुमार,हाथरस 14.91; 3. सचिन कुमार, यूपी-पुलिस-स्पोर्ट्स-कॉन 15.54;

पुरुषों का हैमर थ्रो: 

1. मोहम्मद शाहबान, प्रयागराज 65.79 मी; 2. अयाज़ खान, प्रतापगढ़ 62.65 मी; 3. अर्णव यादव, बागपत 62.58 मी;

महिला लंबी कूद: 

1. दीपांशी सिंह, रायबरेली 5.87 मी; 2. अंजू, बुलन्दशहर 5.70 मी; 3. चंचल कुमारी, अलीगढ़ 4.99 मी;

पुरुषों की 200 मीटर दौड़: 

1.अंशुल., यूपी-पुलिस-स्पोर्ट्स-कॉन 21.52; 2. सोनू चौधरी, बुलन्दशहर 21.61; 3.शेखर तोमर,बागपत 21.63;

महिला 200 मीटर दौड़: 

1. प्रियंका सिकरवार, यूपी-पुलिस-स्पोर्ट्स-कॉन 24.34; 2. काजल., सहारनपुर 24.61; 3. सुषमा यादव, यूपी-पुलिस-स्पोर्ट्स-कॉन 25.17;

पुरुषों डेकाथलॉन: 

1. यूएसएआईडी, प्रतापगढ़ 6625; 2. कमल सिंह, अमेठी 6442; 3. मनदीप चौधरी, अमरोहा 4964;

महिला हेप्टाथलॉन: 

1. डॉली सोनकर, रायबरेली 4353; 2. वैशाली यादव, चंदौली 2691; 3. सुहानी राठौड़, फर्रुखाबाद 1472;



No comments:

Post a Comment

Popular Posts