दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों का घोटाला, पूर्व डायरेक्टर जनरल समेत 3 गिरफ्तार

नयी दिल्ली। दिल्ली सरकार की एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) ने पूर्व डायरेक्टर जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज (DGHS) डॉ. वत्सला अग्रवाल को करोड़ो रुपये के घोटाले के आरोप में  गिरफ्तार किया है। एसीबी  ने वत्सला अग्रवाल को गुरुवार को गिरफ्तार किया। एसीबी ने इस कथित घोटाले में नीरज चोपड़ा, डिप्टी कंट्रोलर ऑफ अकाउंट्स को भी गिरफ्तार किया है।

एसीबी ने इस मामले में पहले ही डॉ. विनोद कुमार रंगा को गिरफ्तार किया था। एसीबी ने डॉक्टर विनोद कुमार रंगा को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी।दरअसल, यह घोटाला दवाइयों, सर्जिकल सामान और मेडिकल उपकरणों की खरीद में कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ा है। आरोप है कि सेंट्रल प्रोक्योरमेंट एजेंसी (CPA) के माध्यम से कई सौ करोड़ रुपये की खरीद में गड़बड़ियां की गईं। CPA, डायरेक्टर जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज (DGHS) के अधीन कार्य करती है। ACB पूरे मामले में वित्तीय लेन-देन, खरीद प्रक्रिया और अधिकारियों की भूमिका की जांच कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts