सैन्य कर्मियों के लिए पॉल्ट्री फार्मिंग विषय पर 21 दिवसीय प्रशिक्षण का समापन

मेरठ। कृषि विश्वविद्यालय में रक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नामित सैन्य कर्मियों के लिए पॉल्ट्री फार्मिंग विषय पर 21 दिवसीय प्रशिक्षण का समापन किया गया। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त द्वारा की गयी। प्रशिक्षण के दौरान सैन्य कर्मियों को मुर्गी पालन के विभिन्न आयामों पर तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराते हुए मुर्गीयों की विभिन्न नस्लें, पोषण प्रबन्धण, आवास व्यवस्था, विभिन्न बीमारियाँ एवं उनकी रोकथाम, ऋण हेतु वित्तीय स्त्रोत, मूल्यवर्धित कूक्कूट उत्पाद आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी गयी। इस दौरान प्रतिभागियों को केन्द्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान, बरेली का भ्रमण भी कराया गया। इसके अतिरिक्त पूर्व में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके स्थानीय युवा कृषकों द्वारा संचालित मुर्गी फार्मों का भ्रमण कराया गया जिससे प्रतिभागियों में मुर्गी पालन के प्रति उत्साह विकसित हुआ। समापन अवसर पर डॉ॰ त्रिवेणी दत्त द्वारा प्रतिभागियों से मुर्गी पालन को स्वरोजगार के रूप में अपनाते हुए अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध कराने का आवाहन् किया गया है। 

डॉ. दत्त के द्वारा मुर्गी पालन को पशुधन का एक महत्वपूर्ण अंग बताते हुए भविष्य में इसकी उपयोगिता को रेखांकित किया गया तथा उनके द्वारा प्रतिभागियों को अवगत कराया गया कि देश में कूक्कूट उद्योग के माध्यम से लगभग 65 लाख लोगों को रोजगार प्राप्त हो रहा है तथा मुर्गी पालन से पोषण सुरक्षा में भी सहयोग प्राप्त होता है ग्रामीण परिवेश में बैकयार्ड पॉल्ट्री फार्मिंग के माध्यम से लघु एवं सीमांत कृषकों तथा भूमिहीन लोगों को 20-25 मुर्गीयों के समूह से परिवार की अण्डे एवं मुर्ग माँस की आपूर्ति सुनिश्चित होने के साथ-साथ 30-40 हजार रूपये सालाना की अतिरिक्त आय प्राप्त हो जाती है। इस अवसर पर निदेशक प्रसार, डॉ॰ सतेन्द्र कुमार तथा कुलसचिव, डॉ. वी.पी. सिंह भी मौजूद रहे, कोर्स डायरेक्टर डॉ. डी. के. सिंह ने माननीय कुलपति का स्वागत करते हुए प्रशिक्षण के बारे में सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध करायी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शिवानी साहू तथा धन्यवाद प्रस्ताव डॉ. टी.के. सरकार द्वारा किया गया। प्रशिक्षण में अनिल कुमार, श्री भगवान, सुभाष सिंह, प्रवीण कुमार, बलदेव राज, चन्दन सिंह, प्रमोद कुमार, पवनवीर सिंह सहित 25 सैन्य कर्मियों ने  प्रतिभाग किया।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts