आईआईएमटी स्विमिंग क्लब में वार्षिक तैराकी प्रतियोगिता-2026 का सफल आयोजन
- लगभग 100 तैराकों ने लिया हिस्सा, विभिन्न आयु वर्गों में विजेताओं का हुआ सम्मान
मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय परिसर में स्थित आईआईएमटी स्विमिंग क्लब में आयोजित वार्षिक तैराकी प्रतियोगिता-2026 में खिलाड़ियों ने उत्साह, अनुशासन और उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में लगभग 100 प्रतिभागियों ने विभिन्न आयु वर्गों में भाग लेकर अपनी तैराकी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पियांशु अग्रवाल ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता को ही नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व कौशल को भी विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि आईआईएमटी विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों को भी समान महत्व देता है। प्रतियोगिता के समापन पर उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया।
विशिष्ट अतिथि डॉ. वी.एस. पटियाल ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का उत्कृष्ट मंच प्रदान करती हैं तथा उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए प्रेरित करती हैं।
प्रतियोगिता का सफल संचालन कार्यक्रम संयोजक राहुल कुमार के निर्देशन में किया गया। आयोजन को सफल बनाने में कोच सार्थक एन. त्यागी, हिमांशु भारद्वाज, पारूल और प्रियंका का विशेष योगदान रहा। वहीं ऑफिशियल्स अभिषेक पुष्पंकर, धीरज त्यागी, संदीप, शुभम पराशर, रोहित चौहान और कार्तिक ने प्रतियोगिता को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
समारोह के अंत में सभी विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आईआईएमटी विश्वविद्यालय भविष्य में भी ऐसे खेल आयोजनों के माध्यम से युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करता रहेगा।
प्रतियोगिता का रिजल्ट इस प्रकार रहा
अंडर 7- 25 मीटर फ्री स्टाइल ब्वॉयज
प्रथम- मोहम्मद अली
द्वितीय- वीर भद्रा मिश्रा
तृतीय- अर्यांश शर्मा
अंडर 7- 25 मीटर फ्री स्टाइल गर्ल्स
प्रथम- आशनी जैन
द्वितीय- अनन्या सिद्धु
तृतीय- आर्या भारद्वाज
अंडर 10- 25 मीटर फ्री स्टाइल ब्वॉयज
प्रथम- विहान धारीवाल
द्वितीय- रेयांश सिंह
तृतीय- सजल शर्मा
अंडर 14- 25 मीटर फ्री स्टाइल ब्वॉयज
प्रथम- निवान सिंह
द्वितीय- विशेष गुप्ता
तृतीय- श्रीसत अग्रवाल
अंडर 14- 25 मीटर फ्री स्टाइल गर्ल्स
प्रथम- संस्कृति राय
द्वितीय- अराहया सिंह
तृतीय- देविहा अग्रवाल
अंडर 18- 25 मीटर फ्री स्टाइल ब्वॉयज
प्रथम- हिमांशु त्यागी
द्वितीय- दिव्यांश शर्मा
तृतीय- अर्थव शर्मा
अंडर 18- 25 मीटर फ्री स्टाइल गर्ल्स
प्रथम- अनन्या त्रूागी
द्वितीय- अफसरी फातिमा
तृतीय- तनिष्का सिरोही
ओपन कैटेगरी 18 प्लस ब्वॉयज
400 मीटर फ्री स्टाइल
प्रथम- राजेश विग (आयु 64 वर्ष)
ओपन कैटेगरी- 25 मीटर फ्री स्टाइल
प्रथम- गौरी अग्रवाल
द्वितीय- कोमल वर्मा
इंडविजवल मेडल (100 मीटर)
प्रथम- कियारा सेहरावत



No comments:
Post a Comment