दीक्षोत्सव-2026 के अंतर्गत सीसीएसयू के दुर्गाभाभी छात्रावास में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजन
मेरठ। सीसीएसयू के दुर्गाभाभी छात्रावास में दीक्षोत्सव-2026 के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत आयोजित माँ-बेटी सम्मेलन कार्यक्रम श्रृंखला में छात्राओं के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन केंद्र, स्वामी कल्याण देव चिकित्सालय तथा लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में संपन्न हुआ।
शिविर में छात्राओं के विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण किए गए, जिनमें थायरॉयड जांच, लिपिड प्रोफाइल, रक्त शर्करा सहित अन्य आवश्यक जांचें शामिल रहीं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने छात्राओं को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, संतुलित आहार एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक भी किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शोध निदेशक प्रो. बीरपाल सिंह ने विभिन्न विभागों से जुड़े छात्राओंका उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में स्वास्थ्य जागरूकता के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को भी विकसित करते हैं।
इस स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन में प्रो. बिंदु शर्मा, डॉ. वैशाली पाटिल एवं डॉ. प्रमोद कुमार बंसल ने समन्वयक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान डॉ. सरू कुमारी, डॉ. दिव्या शर्मा, सुश्री रीता रानी, इंदु वर्मा तथा दीपिका भी उपस्थित रहीं और उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया। आयोजकों ने जानकारी दी कि स्वास्थ्य जांच अभियान की निरंतरता में कल छात्राओं के लिए कैल्शियम परीक्षण भी आयोजित किया जाएगा, जिससे उन्हें अपने स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी एवं परामर्श प्राप्त हो सकेगा।


No comments:
Post a Comment