10 जून की ऐतिहासिक जनसभा को सफल बनाने हेतु ग्राम हुरमजपुर,शामली में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

शामली। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार में माननीय केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह के 10 जून को कबडौत, शामली में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक जनसभा एवं केंद्रीय विद्यालय, शामली के शिलान्यास कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से हमारे  ग्राम  हुरमजपुर में मेरे आवास पर एक महत्वपूर्ण मीटिंग का आयोजन किया गया।

बैठक में गांव के सम्मानित पूर्व प्रधानगण, वर्तमान प्रधान, वरिष्ठ नागरिक, समाजसेवी, युवा साथी एवं परिवार के सदस्यों ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय लोक दल हस्तिनापुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अधिकारी तिरसपाल मलिक  उपस्थित रहे। उनके साथ राष्ट्रीय लोक दल शामली के जिला अध्यक्ष चौधरी वाजिद अली एवं शामली जनपद की पूरी संगठनात्मक टीम ने सहभागिता की।

बैठक में प्रमुख रूप से शामली सदर विधायक  प्रसन्न चौधरी, प्रदेश महासचिव  सतबीर पवार, प्रदेश महासचिव  विजय कौशिक , एससी-एसटी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष  अमित , प्रदेश महासचिव विजेंद्र मलिक , शामली विधानसभा अध्यक्ष योगेश भभीसा , नामित सदस्य नीरज पवार , पप्पू प्रधान भारसी , व्यापार प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष भाई अंकित जैन , एससी प्रकोष्ठ के विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रविंद्र , युवा नेता  रजत निर्वाल जी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के भाई शौकत जंग जी, किसान प्रकोष्ठ के भाई हरेंद्र राणा जी, युवा नेता  राजन जावला जी सहित अनेक सम्मानित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

देर रात तक चली इस बैठक में सभी साथियों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि 10 जून की जनसभा को ऐतिहासिक बनाया जाएगा तथा क्षेत्र के प्रत्येक गांव और प्रत्येक परिवार तक पहुंचकर अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। यह कार्यक्रम केवल एक जनसभा नहीं बल्कि क्षेत्र के विकास, शिक्षा और किसानों-युवाओं के भविष्य को नई दिशा देने वाला अवसर है।

चौधरी जयंत सिंह जी के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोक दल लगातार किसानों, युवाओं, मजदूरों, व्यापारियों एवं समाज के सभी वर्गों की आवाज़ को मजबूती से उठा रहा है। केंद्रीय विद्यालय, शामली का शिलान्यास क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, जिसका लाभ आने वाली पीढ़ियों को मिलेगा।

राष्ट्रीय लोक दल के साथ आपका विश्वास और सहयोग ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। हम सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी की सेवा करते रहेंगे तथा क्षेत्र के विकास और जनहित के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।



No comments:

Post a Comment

Popular Posts