कॉमर्शियल LPG सिलेंडर 53.50 रुपए तक महंगा

5 किलो वाले LPG सिलेंडर के दाम भी ₹11 बढ़े

नई दिल्ली। कॉमर्शियल सिलेंडर आज यानी 1 जून से 53.50 रुपए तक महंगा हो गया है। दिल्ली में ये 3113.50 रुपए में मिल रहा है। 5 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमतों में 11 रुपए का इजाफा किया गया है। इस बढ़ोतरी के बाद अब इस सिलेंडर की कीमत 821.50 रुपए हो गई है। इसके अलावा पेट्रोल, डीजल और ATF, यानी हवाई जहाज के ईंधन पर नई एक्सपोर्ट ड्यूटी आज से लागू हो गई है।

1. कॉमर्शियल सिलेंडर 53.50 रुपए तक महंगा

बदलाव: तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹53.50 रुपए तक महंगा कर दिया है। दिल्ली में इसकी कीमत ₹3113.50 हो गई है। पहले ये ₹3071.50 में मिल रहा था।

असर: कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से रेस्टोरेंट मालिकों का खर्च बढ़ेगा। ऐसे में वे चाय, नाश्ते और थाली महंगी कर सकते हैं। शादियों की कैटरिंग भी महंगी हो सकती है।

4 बड़े शहरों में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत

शहर नई कीमत पुरानी कीमत अंतर

दिल्ली 3113.50 3071.50 42.00

कोलकाता 3255.50 3202.00 53.50

मुंबई 3067.50 3024.00 43.50

चेन्नई 3283.00 3237.00 46.00

5 किलो वाला फ्री ट्रेड LPG सिलेंडर 11 रुपए महंगा

FTL सिलेंडर की कीमत 11 रुपए बढ़कर 821.50 रुपए हो गई है। पहले इसकी कीमत ₹810.50 रुपए थी। 5 किलो घरेलू सिलेंडर के दाम 339 रुपए पर स्थिर हैं। FTL सिलेंडर को छोटू सिलेंडर भी कहते हैं जिसे कोई भी बिना एड्रेस प्रूफ के ले सकता है। इनका ज्यादातर इस्तेमाल प्रवासी मजदूर, छात्र या छोटे दुकानदार करते हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts