बिहार  के मुजफ्फरपुर में कुख्यात शार्प शूटर गोविंद शर्मा की गोलियाें से भून कर हत्या 

अपार्टमेंट में घुसकर गोलियों से भूना; पूर्व मेयर समीर को AK-47 से किया था छलनी

पटना । मुजफ्फरपुर के अमर सिनेमा रोड पर रविवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कुख्यात शूटर गोविंद शर्मा को गोलियों से छलनी कर दिया गया। जिस शूटर गोविंद की गोली मारकर हत्या कर दी गई है, वो मुजफ्फरपुर के चर्चित पूर्व मेयर समीर कुमार और प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त था।

जिस आइकॉन टावर्स में शूटर गोविंद को गोली मारी गई है, वहां वो किराए के फ्लैट में रहता था। बताया जा रहा है कि रविवार शाम गोविंद शर्मा पटना से मुजप्फरपुर लौटा था। वह गाड़ी से उतर कर जैसे ही अपने मकान की तरफ बढ़ा, घात लगाए हमलावरों ने उसे खदेड़कर कई राउंड फायरिंग की जिससे मौके पर ही गोविंद की मौत हो गई। शूटआउट के दौरान घात लगाए अपराधियों ने गोविंद को आधा दर्जन से ज्यादा गोलियां मारी है।

घटनास्थल के पास की CCTV खंगाल रही पुलिस

पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी को खंगाल रही है। इस मामले में पुलिस गैंगवार, पुरानी दुश्मनी और आपसी रंजिश समेत कई एंगल पर जांच कर रही है।

कुछ दिनों पहले ही जेल से छूटा था

सूचना मिलने के बाद एसएसपी, सिटी एसपी समेत कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन की। मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि गोविंद शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मौके से पांच जिंदा कारतूस और छह खोखा बरामद हुआ है। गोविंद पर विभिन्न थानों में आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। सिटी एसपी के नेतृतित्व में विशेष टीम का गठन किया गया है। गोविंद कुछ दिनों पहले ही जेल से छूटा था।

पूर्व मेयर समीर हत्याकांड का आरोपी था गोविंद शर्मा

बता दें कि कुख्यात गोविंद शर्मा ने पूर्व मेयर समीर कुमार को एके 47 से भूनकर हत्या कर दी थी। इसके अलावा वह प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही हत्याकांड में भी तीन अन्य शूटरों के साथ शामिल था। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts