अक्षय कुमार संग थिरकेंगी अक्षरा सिंह

मुंबई। काफी लंबे समय से चल रही तमाम चर्चाओं और अफवाहों पर विराम लगाते हुए अभिनेत्री अक्षरा सिंह और अभिनेता अक्षय कुमार का नया गाना 'घिस घिस घिस' जल्द ही रिलीज होने वाला है। मेकर्स ने नए गाना 'घिस घिस घिस' की झलक जारी कर दी है। यह गाना अक्षय की आगामी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का हिस्सा है।
अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर गाने का मोशन वीडियो पोस्ट किया। इसमें अक्षय कुमार और अक्षरा सिंह दोनों ही काफी अनोखे और मजेदार अंदाज में थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो पोस्ट कर अक्षय लिखते हैं, "ये तो बस एक छोटी सी झलक है…तैयार हो जाइए, क्योंकि अब जंगल का माहौल पूरी तरह बदलने वाला है। गाना 'घिस घिस घिस' आज रिलीज हो रहा है।"
वहीं, अभिनेत्री अक्षरा सिंह और तुषार कपूर ने भी मोशन वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, "फटेगा स्पीकर और ब्रेक होगा पूरा डांस फ्लोर।
अक्षय की इस मोस्ट अवेटेड कॉमेडी-एक्शन फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के मेकर्स ने पहले ही साफ कर दिया है कि यह फिल्म 26 जून से सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts