स्वयंभू’ से निखिल सिद्धार्थ का नया अवतार वायरल
मुंबई। दक्षिण भारतीय सिनेमा के चर्चित अभिनेता निखिल सिद्धार्थ की आगामी फिल्म ‘स्वयंभू’ के सेट से सामने आए नए बिहाइंड द सीन (बीटीएस) ग्लिम्प्स ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। फिल्म स्वयंभू का टीजऱ रिलीज़ होने के बाद से ही यह निखिल सिद्धार्थ की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बन गई है।
कार्तिकेय 2 की सफलता के बाद फैंस इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। टीजऱ को इसकी भव्यता, बड़े स्केल और दमदार कहानी की झलक के लिए खूब पसंद किया गया था। अब फिल्म को लेकर बढ़ते उत्साह के बीच मेकर्स ने निखिल सिद्धार्थ की कुछ शानदार बीटीएस तस्वीरें शेयर की हैं। मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म की कुछ बेहतरीन वर्किंग बीटीएस तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें निखिल सिद्धार्थ पूरी मेहनत के साथ काम करते नजर आ रहे हैं।
तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि फिल्म के हर फ्रेम को बेहद बारीकी और ध्यान के साथ तैयार किया जा रहा है, जिससे दर्शकों को बड़े पर्दे पर एक शानदार अनुभव मिल सके। कैप्शन में लिखा गया… एक शानदार बिग स्क्रीन एक्सपीरियंस देने की तलाश में प्तस्वयंभू के सेट्स से वर्किंग स्टिल्स, जहां हर फ्रेम को डिटेलिंग और केयर के साथ तैयार किया जा रहा है। परफेक्ट रिलीज डेट अनाउंसमेंट जल्द आने वाला है। समर 2026 में सिनेमाघरों में धमाका करेगी।
स्वयंभू को पिक्सल स्टूडियोज़ के भूवन और श्रीकर ने प्रोड्यूस किया है। भारत के गौरवशाली इतिहास और संस्कृति को समर्पित यह ग्रैंड फिल्म समर 2026 में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।


No comments:
Post a Comment