छात्राओं को टीबी के प्रति किया जागरूक
मेरठ। टीबी यूनिट कंकर खेड़ा के किसान गर्ल्स इंटर कॉलेज में छात्राओं के साथ क्षयरोग उन्मूलन के 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम विषय पर जागरूकता कार्यक्रम किया गया। जिसमें 8जिला पीपीएम कोऑर्डिनेटर शबाना बेगम द्वारा छात्राओं को क्षयरोग की जानकारी देते हुए जागरूक किया।
सभी छात्राओं को क्षयरोग के लक्षण बताए और यह भी बताया गया कि टीबी एचआईवी की जांच सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर बिल्कुल निशुल्क की जाती है आधुनिक मशीनों द्वारा एमडीआरटीबी की जांच सीबी नाट मशीन द्वारा बिल्कुल निशुल्क की जाती है यदि जांच करने पर व्यक्ति को टीबी निकलती है तो उस व्यक्ति का इलाज उसके नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से सरकार द्वारा बिल्कुल निशुल्क कराया जाता है और साथ ही भारत सरकार द्वारा उस टीबी रोगी के खाते में जब से उसका इलाज चलता है और जब तक पूर्ण होता है ₹1000 प्रति माह टीबी रोगी के खाते में डीबीटी के माध्यम से दिए जाते हैं। इसके बाद हैंडहेल्ड एक्स-रे के बारे में जानकारी दी गई जो की उच्च जोखिम जनसंख्या समूह में पहुंचकर हैंड हेल्ड एक्स-रे किया जा रहे हैं। इस जागरूकता कार्यक्रम में श्रीमती शबाना बेगम द्वारा सभी छात्राओं व कालिज स्टाफ से अपील की गई कि टीबी की जानकारी जन-जन तक पहुंचा कर टीबी उन्मूलन कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करें। अंत में कॉलेज अध्यापिका महोदया द्वारा सभी छात्राओं को टीबी की शपथ दिलाई गई और कॉलेज की प्रधानाचार्या सरला चौधरी द्वारा स्वास्थ्य विभाग व अपने कॉलेज स्टाफ का आभार व्यक्त किया गया।


No comments:
Post a Comment