शिल्पा शेट्टी ने बताया क्यों जरूरी है 'वर्तुलासन' का अभ्यास
मुंबई । अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस और योग के प्रति समर्पण जगजाहिर है। वे योगाभ्यास के माध्यम से लचीलापन और मजबूती बनाए रखने पर जोर देती हैं। सोमवार को उन्होंने वर्तुलासन के महत्व पर जोर देते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की। पोस्ट किए गए वीडियो में अभिनेत्री 'वर्तुलासन' का अभ्यास करती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने अपनी इस पोस्ट पर न सिर्फ अभ्यास करते हुए दिखाया, बल्कि इसके फायदों के बारे में भी विस्तार से बताया।
अभिनेत्री ने वीडियो पोस्ट कर लिखा, "वर्तुलासन योग की एक ऐसी मुद्रा है जो शरीर को गोलाकार स्थिति में लाती है। यह आसन हलासन के समान शरीर को लाभ देता है। इसमें शरीर को मोड़कर पीछे की ओर ले जाया जाता है, जिससे पूरी रीढ़ की हड्डी में खिंचाव आता है। उन्होंने आगे लिखा, "यह थायरॉइड ग्रंथि को सक्रिय करता है, जिससे मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है। पाचन क्रिया को सुधारता है और रक्त संचार को बढ़ाता है। कंधों और ऊपरी पीठ को मजबूत बनाता है।"
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी हमेशा योग को सही तरीके से करने की सलाह देती हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में आगे स्पष्ट किया कि यदि पीठ दर्द, स्लिप डिस्क, सर्वाइकल स्पोंडलोसिस या हार्निया जैसी शारीरिक समस्या है, तो इस आसन का अभ्यास करने से बचें।


No comments:
Post a Comment